इंग्लैंड दौरे से डर रहे विराट कोहली! रिटायरमेंट आशंका पर काउंटी क्रिकेट ने चिढ़ाया, लोगों ने लगाई क्लास

County Cricket Trolls Virat Kohli: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की चर्चा जोरों पर है. हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इंग्लैंड दौर से पहले विराट को काउंटी क्रिकेट ने ट्रोल किया है.

County Cricket Trolls Virat Kohli: आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद से सभी का ध्यान भारत के आगामी टेस्ट सीरीज पर चला गया है. 20 जून से टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 के चक्र की शुरुआत करेगी. हालांकि इससे पहले बीसीसीआई इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा करता, रोहित शर्मा ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. यह मामला शांत होता, इससे पहले ही विराट कोहली के संन्यास की खबरें भी आने लगीं. अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कोहली को मनाने बीसीसीआई (BCCI) ने किसी बड़े खिलाड़ी को लगाया है. खैर, विराट कोहली संन्यास लेने या न लेने का कोई फैसला करें, इससे पहले इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट ने इसका मजाक उड़ाया है. 

काउंटी क्रिकेट ने विराट कोहली को लेकर ऐसा पोस्ट किया, जिसने विराट फैंस को गुस्सा दिला दिया. कोहली के रिटायरमेंट पर उन्होंने चिढ़ाते हुए एक वीडियो एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में बल्लेबाज  आउट होते हुए दिखाई दे रहे हैं. ध्यान देने वाली बात है कि ज्यादातर बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए, वहीं एक बैट्समैन विकेट के पीछे कैच आउट होते हुआ. उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘हम तुम्हें दोष नहीं देते विराट.”

ध्यान देने वाली बात है कि विराट अपने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 9 पारियों में 8 बार विकेट के पीछे कैच आउट हुए थे. इंग्लैंड में पिचें भी कुछ हद तक ऑस्ट्रेलिया जैसी ही होती हैं. लेकिन यहां पर रिवर्स स्विंग बहुत असर करती है. यहां पर पिच पर घुमाव काफी होता है और खेल के शुरुआती दौर में मुश्किलें पैदा होती हैं.

विराट ने इंग्लैंड में अब तक कुल 17 मैच खेले हैं, जिसकी 33 पारियों में उन्होंने 33.21 की औसत से 1,096 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 5 फिफ्टी जड़ी हैं. उनका हाइएस्ट स्कोर 149 रन रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज विराट ने 2021-22 में खेली थी. जहां 5 मैच की 9 पारियों में उन्होंने 27.66 की औसत से 249 रन बनाए थे. इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन ही था.

काउंटी क्रिकेट ने जो हरकत की है, उससे लगता है कि वे विराट को चिढ़ाना चाहते हैं. यानी विराट डर गया है, इस वजह से वे रिटायरमेंट ले रहे हैं. हालांकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड दौरे पर इस तरह की बातें आम हैं. लेकिन फैंस को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया. लोगों ने इस पर काउंटी क्रिकेट की जमकर क्लास लगाई.

एक फैन ने लिखा, ‘विराट तब से ऐसा कर रहे हैं जब आपके पास स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन थे. तो अब जिमी या ब्रॉडी के बिना आपके नए टिनपॉट गेंदबाज क्या कर सकते हैं?’

एक यूजर ने लिखा, “ईसीबी बीसीसीआई और विराट से ज़्यादा चिंतित क्यों है क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने स्टेडियमों में विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े पोस्टर बॉय की ज़रूरत है. कोई भी ओवरहाइप्ड बज़बॉल देखने नहीं आता. रूट को कोई बुरा नहीं मानना ​​चाहिए लेकिन वह भी कोहली की आभा से मेल नहीं खाता.

एक यूजर ने कहा, “ये अंग्रेज मूर्ख और ये सभी खिलाड़ी जिन्हें नाइटहुड की उपाधि दी गई है, वे सब मिलकर भी विराट कोहली की क्षमता, रिकॉर्ड और कौशल की बराबरी नहीं कर सकते. शायद सिर्फ़ उनका नाम ही इन तेज गेंदबाजों और इन अनजान गेंदबाज़ों की पैंट गीली करने के लिए काफी है. आईपीएल के बच्चे उनसे भी तेज फेंक रहे हैं.”

भारत को इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. इस सीरीज का पहला मैच  20 जून को हेडिंग्ले ओवल में होगा. बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए 35 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया है. इसके साथ ही रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद कप्तान के लिए भी बीसीसीआई की माथापच्ची जारी है, हालांकि इसके लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे चल रहा है. 

मैं समझता हूं कि…, रोहित शर्मा के संन्यास पर सौरव गांगुली का हैरान करने वाला बयान

वैभव सूर्यवंशी का ‘चालीसा’ से गुणगान, IPL 2025 में शतक के बाद भक्ति रंग में क्रिकेट गाथा

घटिया देश ने फिर… सीज फायर उल्लंघन पर बिफरे शिखर धवन, पाकिस्तान को लगाई लताड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >