coronavirus : श्रेयस अय्यर कर रहे हैं मैजिक ट्रिक्स से अपना और प्रशंसकों का मनोरंजन

coronavirus : कोविड 19 महामारी के चलते मिले ब्रेक के कारण भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर कार्ड से जादू की ‘ट्रिक्स' करके अपना और प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं और सामाजिक दूरी बनाये रखने पर बल भी दे रहे हैं.

नयी दिल्ली : कोविड 19 महामारी के चलते मिले ब्रेक के कारण भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर कार्ड से जादू की ‘ट्रिक्स’ करके अपना और प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं और सामाजिक दूरी बनाये रखने पर बल भी दे रहे हैं. दुनिया भर में कोविड 19 के चलते क्रिकेट गतिविधियां या तो रद्द कर दी गई हैं या स्थगित हैं .

बीसीसीआई ने शनिवार को अय्यर का एक वीडियो ट्वीट किया जो अपनी बहन नताशा के साथ कार्ड का जादू दिखा रहे हैं. बीसीसीआई ने ट्वीट किया ,‘‘ हमारे अपने जादूगर श्रेयर अय्यर घरों के भीतर रहने वाले इस दौर में हमारा मनोरंजन कर रहे हैं. सबके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए धन्यवाद चैम्पियन ” भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला रद्द हो गई है.

इसके अलावा आईपीएल भी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है. दुनिया भर में कोरोना वायरस से ढाई लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 11000 से अधिक जानें जा चुकी हैं. भारत में अभी तक 275 पाजीटिव मामले पाये गए हैं और चार की मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >