Coronavirus in Cricket : …और जब डेल स्टेन हुए पाकिस्तान के ‘होटल में कैद’

coronavirus in cricket: कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान में ‘होटल में कैद’ की स्थिति झेलने के बाद अब स्वदेश में आराम फरमा रहे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि यह दयनीय स्थिति है.

जोहानिसबर्ग: कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान में ‘होटल में कैद’ की स्थिति झेलने के बाद अब स्वदेश में आराम फरमा रहे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि यह दयनीय स्थिति है कि इस महामारी की वजह से दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गयी हैं. स्टेन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पाकिस्तान से स्वदेश लौट गये. उन्होंने कहा कि जिस तरह से घंटों में पूरी स्थिति बदल गयी उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. वह पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाईटेड की तरफ से खेल रहे थे. इस लीग को सेमीफाइनल से पहले ही निलंबित कर दिया गया था.

स्टेन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा कि यह वास्तव में दयनीय स्थिति है सब कुछ ठप्प पड़ गया है. दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में हम पूर्व में संस्कृति, धर्म, जातीय पृष्ठभूमि के कारण कई तरह की परेशानियों को झेलते रहे हैं और ऐसे में हमें एक चीज साथ में लाती थी और वह था खेल. उन्होंने कहा कि लेकिन अभी वह भी नहीं हो रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका में हम ऐसी चीजों की तलाश करते हैं जो लोगों को एकजुट करती हो. जब खेल नहीं हो रहे हों तो अब क्या होगा. मुझे याद है कि नेल्सन मंडेला पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वास्तव में कहा था कि खेल लोगों को जिस तरह से एकजुट करता है वैसा कुछ और नहीं कर सकता…और अगर खेल हीं नहीं होंगे तो फिर मुझे नहीं पता कि हमारे पास क्या होगा.

चीन में पहली बार कोरोना वायरस का कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया : चीन के वुहान शहर में करीब तीन महीने पहले कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद गुरुवार को पहली बार ऐसा हुआ कि देश में संक्रमण का एक भी घरेलू मामला सामने नहीं आया. हालांकि संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 3,245 पर पहुंच गयी.

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में अबतक इस वायरस की चपेट में आकर 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि दो लाख से ज्यादा इस वायरस से संक्रमित हैं. यह वायरस लगातार फैसला ही जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >