कोरोना संकट के बीच हो सकता है आईपीएल, पीटरसन ने दिया सुझाव

कोविड-19 महामारी के कारण भले ही सभी खेल गतिविधियां अनिश्चितकाल के लिये थम गयी हों लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का अब भी मानना है कि अगर विंडो उपलब्ध होती है तो इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण का आयोजन किया जाना चाहिए.

नयी दिल्ली : कोविड-19 महामारी के कारण भले ही सभी खेल गतिविधियां अनिश्चितकाल के लिये थम गयी हों लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का अब भी मानना है कि अगर विंडो उपलब्ध होती है तो इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण का आयोजन किया जाना चाहिए.

उन्होंने ‘संक्षिप्त’ लीग का प्रस्ताव दिया जिसे बंद स्टेडियम में आयोजित किया जाना चाहिए और दर्शकों की जान को जोखिम में नहीं डालना चाहिए. पीटरसन ने एक शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, चलिये जुलाई-अगस्त जल्दी है, मेरा सचमुच मानना है कि आईपीएल का आयोजन होना चाहिए.

मेरा मानना है कि यह क्रिकेट सत्र की शुरुआत होती है. मुझे लगता है कि दुनिया का प्रत्येक खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिये बेताब है. आईपीएल सिर्फ खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी के लिये महत्वपूर्ण नहीं होता बल्कि इसके आयोजन के पीछे जो लोग काम करते हैं, उनके लिये भी अहम होता है.

पीटरसन ने कहा, कोई तरीका होगा जिससे फ्रेंचाइजी कुछ धन कमा सकें जैसे कि आयोजन के लिये तीन स्थल लिये जायें जो खेल प्रेमियों के लिये पूरी तरह बंद हों और खिलाड़ी तीन या चार हफ्ते के समय में टूर्नामेंट में खेल लें. उन्होंने कहा, इसलिये यह थोड़ा छोटा टूर्नामेंट होगा और वो भी तीन स्टेडियम में जिन्हें हम जानते हों कि ये सुरक्षित हैं.

टूर्नामेंट 29 मार्च को शुरू होना था, लेकिन अब यह 15 अप्रैल तक स्थगित हो गया है और मौजूदा हालात को देखते हुए इसके आयोजन की संभावना कम ही लगती है. लेकिन पीटरसन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि ऐसे हालात में दर्शकों का जोखिम लेने की जरूरत है. मुझे लगता है कि उन्हें समझने की जरूरत है कि वे इस समय स्टेडियम में मैच नहीं देख सकते.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर भी पीटरसन की बात से सहमत थे और उन्होंने भी आईपीएल के आयोजन के अहमियत पर बात की. उन्होंने कहा, जैसे ही सभी प्राधिकरण से मंजूरी मिल जाती है, आईपीएल का आयोजन किया जाना चाहिए क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था शुरू हो जायेगी क्योंकि जब आप आईपीएल की बात करते हो तो यह मुंबई इंडियंस या धौनी या विराट कोहली के बारे में नहीं बल्कि काफी लोग हैं जो आईपीएल के जरिये आजीविका कमा रहे हैं.

हाल में राजस्थान रायल्स के कार्यकारी चेयरमैन मनोज बदाले ने कहा था कि छोटे आईपीएल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, बशर्ते बीसीसीआई और अन्य शेयरधारक भी ऐसा ही सोचते हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >