चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, ICC ने करोड़ों में बढ़ाई रकम, विजेता को मिलेंगे इतने रुपये

ICC Champions Trophy 2025 Prize Money: आईसीसी ने 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है. इस बार पुरस्कार राशि में 53% की बढ़ोत्तरी की है.

ICC Champions Trophy 2025 Prize Money: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, और यह पहली बार 2017 के बाद हो रहा है. इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी, जो प्रतिष्ठित खिताब और शानदार पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. इस बार कुल इनामी राशि $6.9 मिलियन (तकरीबन 57.5 करोड़ रुपये) रखी गई है, जो 2017 संस्करण की तुलना में 53% अधिक है. फाइनल के साथ-साथ ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए भी टीमों को पुरस्कार दिया जाएगा.

इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें शानदार पुरस्कार राशि $2.24 मिलियन (यूएसडी) के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. यह भारतीय मुद्रा में 19,45,49,040 या तकरीबन 20 करोड़ रुपये होते हैं. इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को कैश प्राइज भी दिया जाएगा. 2017 संस्करण की तुलना में कुल पुरस्कार राशि में 53% की प्रभावशाली वृद्धि हुई है, जिससे यह $6.9 मिलियन तक पहुंच गई है. उपविजेता को $1.12 मिलियन मिलेंगे (करीब 10 करोड़ रुपये), जबकि प्रत्येक सेमीफाइनल में हारने वाली टीम $560,000 (करीब 4.8 करोड़ रुपये) प्राप्त करेगी. 

चैंपियंस ट्रॉफी में प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि ग्रुप स्टेज में हर जीतने वाली टीम को $34,000 से अधिक मिलेंगे. पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को $350,000 (करीब 3 करोड़ रुपये), जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को $140,000 (करीब 1.2 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. इस टूर्नामेंट में हर मैच महत्वपूर्ण होगा क्योंकि प्रत्येक जीत सीधे टीम की इनामी राशि में योगदान करेगी. हर टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गारंटीकृत राशि $125,000 (करीब 1 करोड़ रुपये). इसके साथ ही ग्रुप स्टेज में हर मैच जीतने पर टीम को मिलेगा $34,000 (29 लाख रुपये) से अधिक की राशि मिलेगी. इससे प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक और कड़ी हो जाएगी.

1996 के बाद पाकिस्तान में पहली बार होगा ICC इवेंट

यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा, जिससे यह 1996 के बाद पहला ICC इवेंट बन जाएगा जो इस देश की मेजबानी में खेला जाएगा. पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी के लिहाज से यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जहां दुनिया की शीर्ष आठ वनडे टीमें खिताब के लिए जोरआजमाइश करेंगी.

2025 संस्करण का प्रारूप

टूर्नामेंट में आठ टीमें दो ग्रुप में बंटी होंगी. हर ग्रुप में टीमों को तीन मैच खेलने हैं. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में आमने-सामने होंगे. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ग्रुप ए में हैं. जबकि ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश होंगे. इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से होगी.

हर चार साल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी, 2027 से महिला संस्करण भी शुरू

आईसीसी ने घोषणा की है कि पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी हर चार साल में आयोजित होगी, जिसमें केवल शीर्ष आठ वनडे टीमें ही भाग लेंगी. इसके अलावा, महिला चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण 2027 में टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इस टूर्नामेंट को क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा: “आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जो एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की वापसी कर रहा है. यह वनडे क्रिकेट की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है, जहां हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होता है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों और टीमों को वित्तीय रूप से मजबूत करेगा बल्कि क्रिकेट के वैश्विक विकास में भी योगदान देगा. कड़ी प्रतिस्पर्धा, दर्शकों का रोमांच और क्रिकेट की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए यह आयोजन बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा.”

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच पाकिस्तान की मेजबानी, बढ़ी हुई इनामी राशि और कड़े मुकाबलों के कारण चरम पर रहेगा. चूंकि यह टूर्नामेंट वनडे क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों के बीच खेला जाएगा, इसलिए क्रिकेट प्रेमियों को कई यादगार और उच्चस्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे. 

‘किंग कोहली’ के पीछे पड़े ‘नॉट किंग शिंग’ बाबर आजम, क्या टूट जाएगा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

किंग कोहली ने इंग्लैंड भेजा तोहफा, केविन पीटरसन ने पोस्ट कर बताई पूरी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >