खाने के शौकीन विराट, BCCI ने लगाया प्रतिबंध तो ऐसे भिड़ाया जुगाड़, बोलो अब क्या करोगे!

Virat Kohli: विराट कोहली अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं. चाहे टाइट रूटीन हो या खाना या महंगा पानी. लेकिन बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के लिए 10 सूत्रीय नियम पेश किए हैं, जो विराट के लिए समस्या बनता दिख रहा है.

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई में अभ्यास शुरू कर दिया है. रविवार, 16 फरवरी को टीम ने आईसीसी एकेडमी में अपना पहला ट्रेनिंग सेशन किया. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद, उसी मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा. ट्रेनिंग सेशन के दौरान कई दिलचस्प घटनाएं देखने को मिलीं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

दुबई में भारतीय टीम ने लगभग तीन घंटे तक कठिन अभ्यास किया. सेशन खत्म होने के बाद, टीम बस के आने से पहले विराट कोहली को स्थानीय टीम मैनेजर से बातचीत करते हुए देखा गया. कुछ देर बाद जब वे लौटे, तो उनके हाथ में खाने का एक बॉक्स था. माना जा रहा है कि कोहली ने बाहर से खाना मंगवाया था. विराट कोहली अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं. महंगा पानी हो या चीनी से परहेज. लेकिन बीसीसीआई का नया नियम उनके लिए समस्या बनता दिख रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली को टीम के स्थानीय मैनेजर से बात करते हुए देखा गया. भारत के तीन घंटे के कठिन अभ्यास सत्र के बाद टीम बस के आने से लगभग 15 मिनट पहले बात करते हुए देखा गया. जब वह वापस लौटे, तो उनके पास एक पेपर बैग था. जिसमे खाना के लोकप्रिय ब्रांड का लोगों बना हुआ था. रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली के पास खाने के कई डिब्बे थे. टीम के अन्य खिलाड़ी अपने किट बैग पैक करने में व्यस्त थे, जबकि कोहली खाने का लुत्फ उठा रहे थे. उन्होंने वापसी के सफर के लिए भी एक डिब्बा अलग रखा.

बीसीसीआई ने हाल ही में सख्ती बरतते हुए 10-सूत्रीय निर्देश जारी किए थें. इनमें से एक निर्देश यह भी था कि खिलाड़ी अब दौरे पर शेफ, सुरक्षा गार्ड या सहायक जैसे निजी कर्मचारी नहीं ला सकते. जब तक कि बीसीसीआई की विशेष अनुमति न हो. ऐसे में यह माना जा रहा है कि कोहली ने बीसीसीआई के निर्देशों का पालन करते हुए अल��� तरीका अपनाया और बाहर से खाना मंगवाया.

हार्दिक और श्रेयस का धमाकेदार प्रदर्शन

ट्रेनिंग सेशन के दौरान श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या ने जमकर शॉट लगाए. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सहयोगी स्टाफ को काफी परेशान किया. रिपोर्ट में कहा गया कि एक सहायक स्टाफ सदस्य को सुरक्षा कर्मियों और मीडिया को बार-बार चेतावनी देनी पड़ी, क्योंकि नेट प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी जबरदस्त शॉट्स खेल रहे थे, जिससे मैदान में हलचल मच गई थी.

रोहित और कोहली की बैटिंग प्रैक्टिस

विराट कोहली सबसे पहले नेट्स में पहुंचे, जिसके बाद रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी शामिल हुए. कोहली और रोहित के खिलाफ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की. कोहली ने फ्लिक और ऑन-ड्राइव शॉट्स पर फोकस किया, जबकि शमी और अर्शदीप ने उन्हें स्टंप लाइन के करीब गेंदें डालकर परखा. वहीं, रोहित शर्मा ने खासतौर पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की गेंदों और यॉर्कर डिलीवरी पर अभ्यास किया.

भारतीय टीम ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी जोरों से शुरू कर दी है. विराट कोहली का खाना मंगवाना चर्चा का विषय बना, वहीं हार्दिक और अय्यर की आक्रामक बल्लेबाजी ने प्रैक्टिस सेशन में जान डाल दी. टीम अब अपने पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है. दुबई के मैदान पर भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को मैदान पर उतरेगी. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को होगा. 

इसे भी देखें: Video: कराची स्टेडियम में सभी टीमों का झंडा, बस भारत का नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की ये हरकत

इसे भी पढ़ें :दुबई की पिच पर टीम इंडिया को मिला सरप्राइज, जानें बैटिंग रहेगी जानदार या बालर मचाएंगे कहर 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >