दो चोटिल-एक नियमित नहीं, ये कैसी टीम है? भारतीय स्क्वॉड में इस खिलाड़ी को न चुनने पर भड़के आकाश चोपड़ा

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान कल शनिवार को कर दिया गया. चैंपियंस ट्रॉफी के भारतीय स्क्वॉड में सिर्फ तीन तेज गेंदबाजों को चुना गया है, जिसमें दो को फिटनेस संबंधी चिंताएं हैं, ऐसे में आकाश चोपड़ा ने अनुभवी खिलाड़ी को न चुनने पर अपनी नाराजगी जताई है.

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान कल शनिवार को कर दिया गया. मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर में कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. लगभग 14 महीने से टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है. 2023 विश्वकप के बाद उन्हें पैर में समस्या हो गई थी, जिसके बाद उनका बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी इलाज चला था. इसके साथ ही चोटिल जसप्रीत बुमराह को भी टीम में रखा गया है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में पीठ में खिंचाव की समस्या हो गई थी. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के भारतीय स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज को नहीं रखा गया है. इस बात को लेकर आकाश चोपड़ा भड़के हुए नजर आए. 

सिराज को न चुनने पर आकाश चोपड़ा ने कही यह बात

अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा, “सिर्फ तीन तेज गेंदबाजों को चुना गया है. दो की फिटनेस संबंधी चिंताएँ हैं और एक नियमित वनडे खिलाड़ी नहीं है. दुबई में फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए. मैं स्पिनर ऑलराउंडर के तौर पर सिराज को चुनता #चैंपियंसट्रॉफी .” चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तीन तेज गेंदबाजों में अनुभवी लेकिन चोटिल शमी और बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह को भी चुना गया है. अर्शदीप ने अब तक केवल 8 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिनमें वे 12 विकेट ले पाए हैं. आईसीसी की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को दरकिनार करने पर आकाश चोपड़ा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने तेज गेंदबाज सिराज को स्पिनर और ऑलराउंडर के रूप में अपनी पसंद बता दी है. उनका निशाना किसकी ओर है, यह नहीं कहा जा सकता, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जिस आक्रामकता के साथ सिराज ने गेंदबाजी की थी, उससे उनका न चुना जाना आकाश चोपड़ा को अच्छा नहीं लगा है. 

मोहम्मद सिराज का एकदिवसीय मैचों में बॉलिंग रिकॉर्ड

‘डीएसपी’ मोहम्मद सिराज का एकदिवसीय मैचों में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. उन्होंने 44 वनडे मैचों में 24.06 की बेहतरीन औसत से 71 विकेट हासिल किए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में उन्होंने अपना एकदिवसीय पदार्पण किया था, जिसके बाद से सिराज ने 5.18 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट तो दो बार 4 विकेट हॉल झटके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ 2023 में आया था जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 21 रन देकर 6 विकेट लिए थे. उनके अनुभव को दरकिनार करके अर्शदीप को चुने जाने की वजह से पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी नाराजगी जता दी है. 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को होगा. जबकि तीसरा मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. तीनों ही मुकाबले दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में खेले जाएंगे. सभी मैच भारतीय समयानुसार 2.30 बजे शुरू होंगे.

इसे भी पढ़ें: करुण नायर को नहीं चुनने पर भड़के हरभजन सिंह, अगरकर को सुना दी खरी-खरी

इसे भी पढ़ें: माइक बंद करना भूल गए रोहित शर्मा, लीक हो गई बीसीसीआई की गोपनीय जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >