भारत को दुबई में खेलने से फायदा मिल रहा है? दक्षिण अफ्रीकी कोच ने सबकी बोलती बंद की, कहा ये बहस…

Champions Trophy 2025: चैपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के दुबई में खेलने पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं. अब इस पर साउथ अफ्रीका के कोच रॉब वाल्टर (Rob Walter) ने अपनी बात रखी है.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से ही एक विषय बार-बार विवाद का विषय बना. बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया. भारत ने हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने मैच दुबई में खेलने का फैसला किया. लेकिन विवाद यहां शांत नहीं हुआ, भारत ने अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन किया, तो कई पूर्व खिलाड़ियों को यह नागवार गुजरा, उन्होंने कहा कि भारत को एक ही जगह अपने मैच खेलने का फायदा मिल रहा है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर इस बहस में समय बर्बाद नहीं करना चाहते.

रॉब वाल्टर (Rob Walter) ने कहा कि दुबई में सारे मैच खेलने से भारत को फायदा है या नहीं और उनका कहना है कि इसकी बजाय वह अपनी ऊर्जा चैम्पियंस ट्रॉफी में अपनी टीम के प्रदर्शन पर लगाना पसंद करेंगे. भारतीय टीम अपने सारे मैच दुबई में खेल रही है और सेमीफाइनल के साथ अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो वह भी दुबई में होगा. बाकी टीमें पाकिस्तान के लाहौर, कराची और रावलपिंडी में मैच खेल रहीं हैं. 

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:Mughal Harem Stories : हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

वॉल्टर ने इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के आखिरी लीग मैच से पहले कहा, ‘ मैं अपनी ऊर्जा ऐसी बात पर खर्च करने की बजाय अपनी टीम पर लगाना पसंद करूंगी कि हमें क्या करना चाहिये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम तो कार्यक्रम है. भारतीय टीम दुबई में ही खेल रही है, एक ही स्थान पर जबकि बाकी टीमें नहीं. इसका फायदा है या नहीं, यह तो देखना होगा.’ SA vs ENG.

ग्रुप बी की शीर्ष टीम दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में प्रवेश के लिये आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में है. वॉल्टर ने कहा, ‘‘हमें अपनी सारी ऊर्जा अपने प्रदर्शन पर लगानी है. हमें इंग्लैंड के खिलाफ अगले मैच पर फोकस करना है.’’ दक्षिण अफ्रीका के हेनरिच क्लासेन कोहनी की चोट से उबर चुके हैं. वॉल्टर ने कहा ,‘‘ वह सुपर खिलाड़ी है. उसकी ताकत इस पर भी निर्भर करती है कि उसके आसपास ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी वजह से वह खुलकर खेल सकता है. उसके पास कौशल है और वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है. उसकी वापसी खुशी की बात है क्योंकि सभी को पता है कि वह क्या कर सकता है.’’

दक्षिण अफ्रीका 2027 में वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा और वॉल्टर ने कहा कि टीम प्रबंधन नयी प्रतिभाओं को तराशने पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘अनुभव हासिल करने में समय लगता है लेकिन हम अलग अलग हालात में उन्हें खेलने का मौका दे रहे हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे कि खिलाड़ियों का बड़ा पूल हमारे पास हो.’’

दक्षिण अफ्रीका आज 1 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी का आखिरी मैच खेलेगा. अगर वह यह मैच जीत जाता है, तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. हालांकि अगर वह यह मैच हारता है तो भी उसके सेमीफाइनल के रास्ते खुले रहेंगे, बशर्ते इंग्लैंड उसे 207 रनों के अंतर से हरा दे. हालांकि यह काफी मुश्किल होगा. क्योंकि साउथ अफ्रीका फिलहाल 2.140 के रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है और अफगानिस्तान -0.990 के साथ तीसरे स्थान पर है. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है.  

चैंपियंस ट्रॉफी में फुस्स पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नया शिगूफा, अब ये करने का बनाया प्लान

24 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और टॉप परफॉर्मर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >