रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के लिए आखिरी ICC टूर्नामेंट साबित हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी!

Champions Trophy: 36 वर्षीय विराट कोहली और रवींद्र जडेजा और 37 साल के रोहित शर्मा लगभग 10 साल से ज्यादा समय से भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं. इस बार चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल में आयोजित हो रही है.

Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उनका आखिरी ICC टूर्नामेंट साबित हो सकता है. भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यह टूर्नामेंट इन तीनों खिलाड़ियों के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में आखिरी उपस्थिति हो सकती है, क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उनका खेलना मुश्किल नजर आता है.

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, “मुझे भारी मन से यह कहना पड़ रहा है, लेकिन इसकी पूरी संभावना है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस साल एक और आईसीसी इवेंट, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल होगा, लेकिन भारतीय टीम वहां क्वालिफाई नहीं कर पाई है. ऐसे में विराट, रोहित और जडेजा उसमें नहीं खेलेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद 2026 में होने वाला अगला आईसीसी इवेंट टी20 वर्ल्ड कप है, लेकिन तीनों ने पहले ही इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप काफी दूर है और तब तक क्रिकेट का परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा. मुझे लगता है कि खुद इन खिलाड़ियों को भी एहसास है कि यह उनके करियर का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है.”

फॉर्म में लौटे रोहित-कोहली

हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे यह साफ है कि उनके पास अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है. भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद इन तीनों ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. ऐसे में वनडे क्रिकेट में उनका भविष्य चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अनिश्चित नजर आ रहा है. 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होगा. भारतीय टीम ग्रुप ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ शामिल है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ होगा. इस टूर्नामेंट में तीनों दिग्गज खिलाड़ी भारत को एक और आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के इरादे से उतरेंगे.

कोहली और जडेजा 36 वर्ष के हैं जबकि रोहित शर्मा की आयु 37 साल हो गई है. ऐसे में अगर रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा इस टूर्नामेंट के बाद वनडे से संन्यास लेते हैं, तो भारतीय क्रिकेट के एक गोल्डन एरा का अंत हो जाएगा. तीनों ने पिछले एक दशक में भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे इस टूर्नामेंट के बाद भी वनडे खेलते रहेंगे या यह उनकी आईसीसी ट्रॉफी जीतने की आखिरी कोशिश होगी. 

इसे भी पढें: विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा, कैसा रहा दोनों का एक दूसरे की कप्तानी में बैटिंग रिकॉर्ड

इसे भी पढें: Champions Trophy के ग्रुप ए में भारत के खिलाफ टीमों की क्या है ताकत और कमजोरी, देखें फुल SWOT एनालिसिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >