चैंपियंस ट्रॉफी लाइव स्ट्रीमिंग, कब और कहां फ्री में ले सकते हैं मैचों का आनंद?

Champions Trophy 2025 Live Streaming Details: आईसीसी ने सभी देशों में चैंपियंस ट्रॉफी के लाइव प्रसारण के लिए ब्रॉडकास्टर्स की घोषणा कर दी है. लेकिन इसके लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे. हम आपको बता रहे हैं कि आप इन मैचों का आनंद फ्री में कैसे उठा सकते हैं.

Champions Trophy 2025 Live Streaming Details: ICC की बहुप्रतीक्षित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में अब बस 3 दिन ही बचे हैं. टूर्नामेंट 19 फरवरी को शुरू होने वाला है, जिसमें पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. प्रतियोगिता में शीर्ष आठ क्रिकेट टीमें एक साथ आएंगी, जिनमें से प्रत्येक प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले, ICC ने इस आयोजन के प्रसारण विवरण की घोषणा की है. भारत में, टूर्नामेंट JioStar नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जो प्रशंसकों को ICC इवेंट का अभूतपूर्व देखने का अनुभव देने का वादा करता है. लेकिन अगर आप चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आनंद फ्री में उठाना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं कि आप इसे कैसे और कहाँ सुन सकते हैं?

भारत में JioStar नेटवर्क चैंपियंस ट्रॉफी को अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित नौ भाषाओं में 16 अलग-अलग फीड में पेश करेगा. इसके लिए जियोस्टार पर उपलब्ध मैच के लाइव कवरेज को तभी देख पाएंगे जब आप कोई सबस्क्रिप्शन प्लान खरीदेंगे. जियोस्टार ऐप पर सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का रखा गया है, जो 3 महीने तक सुविधा देगा. इसके अलावा मैच का अनुभव के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा और ऑडियो कमेंट्री प्रदान करेगा. जी हां अगर आप रेडियो पर इसको सुनना चाहते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल फ्री रहेगा. आईसीसी भारत में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रेडियो पर भी लाइव कमेंट्री की सुविधा उठाने की सुविधा दे रहा है.

कहां होगी लाइव कमेंट्री?

भारत में ऑल इंडिया रेडियो पर ऑडियो कवरेज उपलब्ध होगा. भारत में क्रिकेट कमेंट्री के लिए सरकार द्वारा आरक्षित रेडियो फ्रीक्वेंसी 106.40 मेगाहर्ट्ज है. यह सरकारी कार्यक्रमों के लिए आरक्षित है और जब भी सरकार डीडी नेशनल पर मैच प्रसारित करती है, तो इसे एयर इंडिया द्वारा भी 106.40 मेगाहर्ट्ज पर ही प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा भारत में क्रिकेट कमेंट्री के लिए रेडियो आवृत्ति 100.7 एफएम है. आपको भारत के सभी मैचों की लाइव कमेंट्री मिलेगी. पिछली बार 2023 के विश्व कप मैचों में रेडियो चैनल 100.7 एफएम पर इसका प्रसारण किया गया था. तो आप इन दोनों फ्रीक्वेंसी पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं.

रेडियो पर चैम्पियंस ट्रॉफी

भारत के अलावा रेडियो पर यूनाइटेड किंगडम में, बीबीसी रेडियो 5 स्पोर्ट्स एक्स्ट्रा सभी 15 आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी मैचों का ऑडियो कवरेज प्रदान करेगा. जबकि मेजबान देश पाकिस्तान में HUM 106.2FM प्रशंसकों के लिए गंतव्य होगा. वहीं संयुक्त अरब अमीरात में टॉक 100.3 एफएम और बिग 106.2 पुरुष चैम्पियंस ट्रॉफी का प्रसारण करेंगे, जबकि बांग्लादेश में प्रशंसक रेडियो शादीन 92.4 और रेडियो भूमि 92.8 के माध्यम से सुन सकते हैं, जबकि श्रीलंका में लखंदा रेडियो कवरेज प्रदान करेगा.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बारे में सब कुछ वैश्विक प्रसारण कवरेज के साथ, ICC यह सुनिश्चित कर रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी दुनिया भर के प्रशंसकों तक पहुंचे. पाकिस्तान और UAE में होने वाले इस टूर्नामेंट के एक बड़े आयोजन के रूप में होने की उम्मीद है. पाकिस्तान अपने खिताब को बचाने का लक्ष्य रखेगा, जबकि भारत चैंपियनशिप को फिर से हासिल करने और अपनी 2013 की सफलता को दोहराने की उम्मीद करेगा. 2017 में भारत को इंग्लैंड में पाकिस्तान ने ही 180 रनों से शिकस्त दी थी.  

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में कौन सी टीमें खेल रही हैं?

ग्रुप ए: पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड 

ग्रुप बी: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा मैच शेड्यूल

तारीखमैचसमय (स्थानीय)स्थान
19 फरवरी, बुधवारपाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड2:30 PMनेशनल स्टेडियम, कराची, पाकिस्तान
20 फरवरी, गुरुवारबांग्लादेश बनाम भारत2:30 PMदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, UAE
21 फरवरी, शुक्रवारअफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका2:30 PMनेशनल स्टेडियम, कराची, पाकिस्तान
22 फरवरी, शनिवारऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड2:30 PMगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान
23 फरवरी, रविवारपाकिस्तान बनाम भारत2:30 PMदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, UAE
24 फरवरी, सोमवारबांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड2:30 PMरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, पाकिस्तान
25 फरवरी, मंगलवारऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका2:30 PMरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, पाकिस्तान
26 फरवरी, बुधवारअफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड2:30 PMगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान
27 फरवरी, गुरुवारपाकिस्तान बनाम बांग्लादेश2:30 PMरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, पाकिस्तान
28 फरवरी, शुक्रवारअफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया2:30 PMगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान
1 मार्च, शनिवारइंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका2:30 PMनेशनल स्टेडियम, कराची, पाकिस्तान
2 मार्च, रविवारन्यूजीलैंड बनाम भारत2:30 PMदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, UAE
4 मार्च, मंगलवारपहला सेमीफाइनल2:30 PMदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, UAE
5 मार्च, बुधवारदूसरा सेमीफाइनल2:30 PMगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान
9 मार्च, रविवारफाइनल2:30 PMगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान / दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, UAE (यदि भारत क्वालीफ़ाई करता है)

विराट कोहली ने पूर्व RCB साथी के बेटे को दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के लिए आखिरी ICC टूर्नामेंट साबित हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >