Golden Bat And Ball: रचिन रविंद्र ने जीता गोल्डन बैट, केवल 20 रन पीछे रह गया भारत का ये खिलाड़‍ी

Champions Trophy 2025 Final: भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है. भारत ने भले ही ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, लेकिन गोल्डन बैट और बॉल न्यूजीलैंड के खाते में चली गई.

Champions Trophy 2025 Final: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 4 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड से 25 साल बाद बदला ले लिया है. भारत ने 12 साल बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया. पिछले बार टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था. टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर तो कब्जा कर लिया, लेकिन गोल्डन बैट और बॉल पर न्यूजीलैंड ने जीत लिया.

रचिन रविंद्र को गोल्डन बैट, मैट हेनरी को गोल्डन बॉल

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रविंद्र को गोल्डन बैट से सम्मानित किया गया. जबकि मैट हेनरी को गोल्डन बॉल का खिताब दिया गया. रचिन ने दो शतकों की मदद से 263 रन बनाए. दूसरे स्थान पर दो अर्धशतकों की मदद से भारत के श्रेयस अय्यर रहे. उन्होंने 5 मैचों में 243 रन बनाए. सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भारत की ओर से विराट कोहली 5वें नंबर पर रहे. उन्होंने 218 रन बनाए. गोल्ड बॉल जीतने वाले मैट हेनरी ने 4 मैचों 10 विकेट चटकाए. दूसरे स्थान पर भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे. शमी ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 8 विकेट लिए.

रचिन को प्लेयर ऑफ दी सीरीज और रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच

न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट से नवाजा गया. वहीं रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच दिया गया. रचिन ने 226 रन बनाए और विकेट भी लिए. भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में रचिन ने एक विराट कोहली का अहम विकेट चटकाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >