India vs Bangladesh Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत

India vs Bangladesh Highlights: मोहम्मद शमी के 5 विकेट और शुभमन गिल के शतक के दम पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.

3:31 AM. 21 Feb 25 3:31 AM. 21 Feb

भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम मोहम्मद शमी की आंधी में उड़ गई. शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किया. हर्षित राणा ने उनका भरपूर साथ दिया और 3 विकेट चटकाए. तौहीद हृदोय और जेकर अली ने बांग्लादेश की टीम को 228 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी था. भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा.

2:12 AM. 21 Feb 25 2:12 AM. 21 Feb

सस्ते में लौटे अक्षर पटेल

31वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल रिशाद हुसैन के शिकार हुए. 12 गेंद में महज 8 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. उनकी जगह पर अब केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए.

2:00 AM. 21 Feb 25 2:00 AM. 21 Feb

श्रेयस अय्यर हुए कैच आउट

27.4 ओवर में मुस्तफिजुर की गेंद पर अय्यर 30 गेंद में 21 रन बनाकर नजमुल हसन को कैच थमा बैठे. उनकी जगह क्रीज पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए हैं.

1:53 AM. 21 Feb 25 1:53 AM. 21 Feb

गिल ने पूरा किया फिफ्टी

शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 73 गेंदों में 51 रन बनाकर वह क्रीज पर मौजूद हैं. 26 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 124 रन है.

1:41 AM. 21 Feb 25 1:41 AM. 21 Feb

विराट कोहली गलत शॉट खेलकर आउट, भारत को दूसरा झटका

टीम इंडिया को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा है. कोहली 38 गेंद पर 22 रन बनाकर रिशाद होसेन की गेंद पर कैच आउट हो गए. उनकी जगह बल्लेबाजी करने श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं. भारत ने 112 रन बना लिए हैं. अब भारत को जीत के लिए 117 रनों की जरूरत है.

1:37 AM. 21 Feb 25 1:37 AM. 21 Feb

भारत ने पार किया 100 रन का आंकड़ा

टीम इंडिया ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं. विराट 18 और गिल 42 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

1:17 AM. 21 Feb 25 1:17 AM. 21 Feb

रोहित आउट, भारत को पहला झटका

टीम इंडिया को 69 के स्कोर पर पहला झटका लगा है. रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट हो गए हैं. रोहित काफी लय में दिख रहे थे उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, हालांकि एक गेंद पर गलत शॉट खेल वह कैच आउट हो गए. विराट कोहली क्रीज पर आए हैं.

12:51 AM. 21 Feb 25 12:51 AM. 21 Feb

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया के स्कोर को 8 ओवर में 50 के पार पहुंचा दिया है. दोनों बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं. रोहित 37 और गिल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को जीत के लिए 229 रनों की जरूरत है.

12:18 AM. 21 Feb 25 12:18 AM. 21 Feb

भारत की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर पारी की शुरुआत कर रहे हैं भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 229 रन बनाने होंगे. भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 228 के स्कोर पर ढेर कर दिया था.

11:40 PM. 20 Feb 25 11:40 PM. 20 Feb

शमी ने खोला ‘पंजा’, हृदोय ने जड़ा शतक

बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय ने शतक जड़ दिया है. उन्होंने लंगड़ाते हुए एक रन भागकर अपना शतक पूरा किया और उसके ठीक बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने तस्कीन अहमद को आउट कर दिया. यह बांग्लादेश के लिए नौवां झटका था.

11:19 PM. 20 Feb 25 11:19 PM. 20 Feb

शमी ने तंजीत हसन को किया आउट, बांग्लादेश को आठवां झटका

बांग्लादेश को आठवां झटका लगा है. मोहम्मद शमी ने तंजीत हसन को बोल्ड कर दिया है. भारत एक बार फिर मैच में वापस आ चुका है. शमी ने बुमराह की कमी नहीं खलने दी और अब तक 4 विकेट अपने नाम किए हैं.

11:16 PM. 20 Feb 25 11:16 PM. 20 Feb

रिशाद होसेन आउट, राणा ने भेजा पवेलियन

रिशाद होसेन 12 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं. हर्षित राणा ने उन्हें कैच आउट करा दिया है. बांग्लादेश को सातवां झटका लगा है. होसेन की जगह बल्लेबाजी करने तंजीम क्रीज पर आए हैं.

10:58 PM. 20 Feb 25 10:58 PM. 20 Feb

जेकर अली आउट, बांग्लादेश को छठा झटका

मोहम्मद शमी ने आखिरकार जेकर अली और तौहीद हृदोय की जोड़ी को तोड़ दिया है. उन्होंने अर्धशतक बनाकर खेल रहे जेकर को विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया है. इस जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर ली थी और अपनी टीम को एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ा रहे थे. भारत के लिए यह बड़ी विकेट होगी.

10:30 PM. 20 Feb 25 10:30 PM. 20 Feb

जेकर अली के बाद तौहीद हृदोय ने भी जड़ा पचासा

जेकर अली के अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद तौहीद हृदोय ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. यह जोड़ी भारत के लिए परेशानी का सबब बन गई है. भारत को मैच में वापसी के लिए इस जोड़ी को हर हाल में तोड़ना होगा. दोनों ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी कर ली है.

37 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर – BAN 142/5

10:28 PM. 20 Feb 25 10:28 PM. 20 Feb

जेकर अली ने जड़ा अर्धशतक, भारत को विकेट की तलाश

बांग्लादेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज जेकर अली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 87 गेंद पर पचासा पूरा किया. उनकी यह पारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बांग्लादेश ने 37 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. उनका भरपूर साथ दे रहे हैं तौहीद हृदोय. हृदोय भी अर्धशतक के करीब हैं.

9:22 PM. 20 Feb 25 9:22 PM. 20 Feb

बांग्लादेश की पारी थोड़ी संभली

तौहीद हृदय और जकर अली ने संभलकर खेलते हुए बांग्लादेशी पारी संभालने का प्रयास किया है. तौहीद ने 33 गेंदों पर 15 रन बनाए हैं. जबकि उनका साथ दे रहे जकर अली 32 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.

18 ओवर के बाद बांग्लादेश- 66/5

8:52 PM. 20 Feb 25 8:52 PM. 20 Feb

9 ओवर के बाद बांग्लादेश

36 रन पर 5 विकेट बनाकर खेल रहा है.

तौहीद हृदय- 4 रन

जकर अली- 1रन

8:51 PM. 20 Feb 25 8:51 PM. 20 Feb

अक्षर पटेल का कहर

शमी के डबल अटैक के बाद अक्षर पटेल ने भारत को दोहरी सफलता दिलाई है. हालांकि वे हैट्रिक से चूक गए. 9वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर तंजीद हसन और मुशफिकुर रहीम को आउट किया.

रोहित शर्मा के हाथों में एक आसान सा कैच गया, लेकिन उन्होंने इसे टपका दिया. इसके बाद वे काफी निराश नजर आए.

8:40 PM. 20 Feb 25 8:40 PM. 20 Feb

7 ओवर के बाद बांग्लादेश

27 रन पर 3 विकेट.

तौहीद हृदोय- 1 रन

तंजीद हसन- 20 रन

8:39 PM. 20 Feb 25 8:39 PM. 20 Feb

बांग्लादेश को तीसरा झटका

शमी सातवां ओवर लेकर आए. उनकी दूसरी गेंद पर मेहदी हसन मिराज कैच आउट हो गए. शुभमन गिल ने शानदार कैच लिया और बांग्लादेश ने अपना तीसरा विकेट खो दिया.

136.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद, ऑफ के बाहर की लेंथ से ज़्यादा फुल, मेहदी ने चौड़ाई देखी और अपने बल्ले से गेंद को ऑफ-साइड की तरफ तेजी से घुमाने की कोशिश की गेंद का बाहरी किनारा लगा और पहली स्लिप में खड़े गिल अपने दाएं तरफ बढ़े और दोनों हाथों से गेंद को पकड़ लिया.

मेंहदी हसन मिराज 10 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए.

8:39 PM. 20 Feb 25 8:39 PM. 20 Feb

बांग्लादेश को तीसरा झटका

शमी सातवां ओवर लेकर आए. उनकी दूसरी गेंद पर मेहदी हसन मिराज कैच आउट हो गए. शुभमन गिल ने शानदार कैच लिया और बांग्लादेश ने अपना तीसरा विकेट खो दिया.

136.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद, ऑफ के बाहर की लेंथ से ज़्यादा फुल, मेहदी ने चौड़ाई देखी और अपने बल्ले से गेंद को ऑफ-साइड की तरफ तेजी से घुमाने की कोशिश की गेंद का बाहरी किनारा लगा और पहली स्लिप में खड़े गिल अपने दाएं तरफ बढ़े और दोनों हाथों से गेंद को पकड़ लिया.

मेंहदी हसन मिराज 10 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए.

8:31 PM. 20 Feb 25 8:31 PM. 20 Feb

5 ओवर के बाद बांग्लादेश

2 विकेट के नुकसान पर 22 रन.

तंजीद हसन- 17 रन

मेहदी हसन मिराज- 4 रन

8:15 PM. 20 Feb 25 8:15 PM. 20 Feb

दूसरे ओवर की चौथी गेंद और हर्षित राणा ने दूसरी सफलता दिलाई

हर्षित राणा की गेंद पर शांतो को विराट कोहली ने कैच आउट किया. 129.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से, ऑफ स्टंप के बाहर फुल डिलीवरी, शांतो ने उसका पीछा किया और ड्राइव को रोकने की जहमत नहीं उठाई। शॉर्टिश कवर-पॉइंट पर खड़े कोहली ने छलांग लगाई और अपने सिर के ऊपर से कैच किया. बांग्लादेश के कप्तान के शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं.

बांग्लादेश 2 ओवर के बाद 2 रन पर 2 विकेट

8:10 PM. 20 Feb 25 8:10 PM. 20 Feb

पहले ही ओवर में भारत को सफलता

मोहम्मद शमी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सौम्य सरकार कैच आउट हो गए. केएल राहुल ने विकेट के पीछे कैच लिया. 138.2 किमी प्रति घंटा, सीम-अप बॉल गुड लेंथ पर एंगल करती हुई और किनारा लेकर चली गई. शमी ने पहले ओवर में भारत को सफलता दिलाई है.

सौम्य सरकार कॉट राहुल बोल्ड शमी 0(5)

बांग्लादेश 1 ओवर में- 1/1

8:06 PM. 20 Feb 25 8:06 PM. 20 Feb

मैच शुरू बांग्लादेशी बल्लेबाज क्रीज पर उतरे

बांग्लादेश की तरफ से तनजीद हसन और सौम्य सरकार क्रीज पर उतरे हैं. तनजीद हसन स्ट्राइक पर हैं. वहीं भारत की तरफ मोहम्मद शमी आक्रमण की शुरुआत कर रहे हैं.

7:49 PM. 20 Feb 25 7:49 PM. 20 Feb

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा वे भी पहले फील्डिंग करना चाहते थे. उन्होंने कहा, “हमने कुछ साल पहले यहां खेला है इसलिए हमें लगा कि गेंद लाइट्स में बेहतर आती है. सब कुछ अच्छा लग रहा है. हर कोई फिट है और खेलने के लिए तैयार है. उम्मीद है कि हम अच्छी शुरुआत करेंगे. पीछे मुड़कर नहीं देखा जा सकता, इस टूर्नामेंट में हर खेल बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. हमने जो आखिरी वनडे खेला था उसमें केवल वरुण ही नहीं खेल पाए, जडेजा वापस आए और अर्शदीप चूक गए और शमी वापस आ गए.”

7:46 PM. 20 Feb 25 7:46 PM. 20 Feb

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतोने टॉस जीतने के बाद कहा हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे. विकेट अच्छा लग रहा है इसलिए हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं. हमने आज अच्छा क्रिकेट खेला है और लड़के आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. हमने अपनी टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर शामिल किए हैं.

7:38 PM. 20 Feb 25 7:38 PM. 20 Feb

पिच रिपोर्ट

यह काफी ठंडा है – 20 डिग्री सेल्सियस तक तापमान है. हवा बिल्कुल नहीं चल रही. बहुत शांत, एक भी झंडा नहीं हिल रहा है.

मैदान- 82 मीटर नीचे, चौकोर बाउंड्री – 12 मीटर का अंतर है (62 मीटर और 74 मीटर)। यह बहुत खाली है.

यह टूर्नामेंट का पहला गेम है, इसलिए यह एक नई पिच है। इसका उपयोग नहीं किया गया है, मोज़ेक की छोटी दरारें हैं। यह थोड़ा थका हुआ और अंत में थोड़ा सूखा हो सकता है। इस साल ओस नहीं गिरी है. इसलिए बांग्लादेश के कप्तान नजमुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है.

7:29 PM. 20 Feb 25 7:29 PM. 20 Feb

भारत का टीम संयोजन

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम संयोजन में संतुलन दिखाया है, जैसा कि 2023 विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप में देखा गया था. दुबई की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीम में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे मौसम गर्म होगा, स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है, जैसा कि हाल ही में ILT20 में देखा गया था. हालाँकि, रोहित शर्मा ने पाँच स्पिनरों के चयन की धारणा को खारिज करते हुए कहा कि जडेजा, अक्षर और वाशिंगटन ऑलराउंडर हैं, जो टीम को संतुलन और एक अलग आयाम प्रदान करते हैं. रोहित ने कहा कि 2 स्पिनर्स हैं बाकी तीनों ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं.

7:17 PM. 20 Feb 25 7:17 PM. 20 Feb

दुबई मैदान पर अब तक हुए मैचों का संक्षिप्त रिकॉर्ड

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (DICS) में अब तक खेले गए 13 वनडे मैचों में से 9 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है, जिससे साफ है कि पहले बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 181 रहा है. 2023 से अब तक पेसर्स (54%) और स्पिनर्स (46%) की सफलता दर लगभग समान रही है, जिससे दोनों तरह के गेंदबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, ताकि लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर सके.

7:13 PM. 20 Feb 25 7:13 PM. 20 Feb

मौसम

मैच के दिन कुछ बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है

7:10 PM. 20 Feb 25 7:10 PM. 20 Feb

टॉस कब होगा और मैच कितन बजे शुरू होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच मैच 2.30 बजे शुुरू होगा. जबकि टॉस 2.00 बजे होगा.

7:09 PM. 20 Feb 25 7:09 PM. 20 Feb

मौसम

मैच के दिन कुछ बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है

India vs Bangladesh Highlights: मोहम्मद शमी के 5 विकेट और शुभमन गिल के शतक के दम पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को भारत ने 228 के स्कोर पर रोक दिया. बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय ने बहादुरी दिखाते हुए 100 रन बनाए. जेकर अली ने भी 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. जवाब में भारत ने 4 विकेट गंवाकर 46.3 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >