पाकिस्तान में कैसे होगी Champions Trophy? केवल 24 दिन बचे और स्टेडियम अब तक पूरे नहीं!

Champions Trophy: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब 24 दिन बचे हैं. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब भी स्टेडियम के निर्माण कार्य में लगा हुआ है. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं, कि क्या मैदान तय समय से पूरे हो पाएंगे?

Champions Trophy के लिए तारीख 19 फरवरी को तय हुई है. आठ साल बाद वापसी कर रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन इस बार पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहा है. आईसीसी के मिनी विश्वकप से फेमस ट्रॉफी के शुरू होने में अब केवल 24 दिन बचे हैं, लेकिन पाकिस्तान में स्टेडियम निर्माण से संबंधित तैयारी भी अभी पूरी नहीं हो पाई है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें अब तक स्टेडियम में निर्माण कार्य को दिखाया जा रहा है. 

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए 28 जनवरी की तारीख तय की है, जिससे पहले सभी काम पूरे कर लेने थे. लेकिन मैदान पर रिनोवेशन का काम अब भी जारी है. आईसीसी ने इसी वजह से अब तक टिकटों की बिक्री भी नहीं शुरू की है. प्रतिष्ठित 50 ओवरों के इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी और यह 28 वर्षों में पाकिस्तान का पहला वैश्विक क्रिकेट आयोजन है. यह ढीला रवैया आईसीसी के लिए बड़ी फजीहत करा सकता है, क्योंकि 2024 के टी20 विश्वकप में भी अमेरिका में हुए मैचों में अव्यवस्था ने क्रिकेट की शीर्ष संस्था की थू-थू कराई थी. 22 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच की मेजबानी करनी है.  

पाकिस्तान में तीन मैदानों पर मैच होने हैं. लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम, कराची में नेशनल स्टेडियम और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और इन तीनों ही मैदानों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. जिनमें सबसे ज्यादा काम गद्दाफी स्टेडियम में बाकी है. हालांकि पीसीबी ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में तीन स्थल इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएंगे. निर्माण टीमों ने पुष्टि की है कि कराची के नेशनल स्टेडियम में नवीनीकरण का काम 30 जनवरी तक पूरा हो जाएगा. गद्दाफी स्टेडियम के विपरीत कराची सुविधा में दर्शक स्टैंड अपरिवर्तित रहेंगे, लेकिन यूनिवर्सिटी रोड एंड पर एक नई संरचना के लिए निर्माण कार्य जारी है. इसके अतिरिक्त, स्थल को नए डिजिटल डिस्प्ले भी लगाए जा रहे हैं.

लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम और कराची में नेशनल स्टेडियम में जीर्णोद्धार का काम अपने अंतिम चरण में है. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-स्टेज मैचों की मेजबानी करने वाला तीसरा स्थल है, जो 2017 के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कैलेंडर में वापसी कर रहा है. ‘डॉन’ की एक रिपोर्ट में पीसीबी के प्रवक्ता समी उल हसन के हवाले से कहा गया था, “हम गद्दाफी स्टेडियम के जीर्णोद्धार और उन्नयन को पूरा करने के लिए समय पर हैं.” 

लाहौर का पुनर्निर्मित गद्दाफी स्टेडियम में अब 35,000 दर्शकों को रखने की क्षमता है, साथ ही इसमें नए कमरे भी बनाए जा रहे हैं. लाहौर और कराची आने वाले महीने में तीन देशों की ट्राई नेशन टूर्नामेंट की भी मेजबानी करेंगे. जिसमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं, जो 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारियों को प्रदर्शित करेगा. 

चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं. भारत को छोड़कर बाकी टीमें अपने मैच पाकिस्तान के तीनों स्टेडियम में खेलने वाली हैं. भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ खेलेगा. ICC, PCB और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच हुए समझौते के अनुसार भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा, जिसमें सेमीफाइ��ल और फाइनल शामिल हैं.

अब लौटेगा Virat Kohli का फॉर्म! इस धाकड़ खिलाड़ी के साथ नेट्स पर खूब बहा रहे पसीना, देखें Video

कोल्डप्ले के कंसर्ट में दिखे जसप्रीत बुमराह, बैंड ने क्रिकेटर के लिए गाया स्पेशल गाना, देखें Video 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >