Champions Trophy के ग्रुप ए में भारत के खिलाफ टीमों की क्या है ताकत और कमजोरी, देखें फुल SWOT एनालिसिस

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है. इस टूर्नामेंट में भारत ग्रुप में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ है. भारत के ग्रुप में शामिल प्रतिद्वंदी टीमों का SWOT विश्लेषण (ताकत, कमजोरी, मौके और खतरे) करते हैं.

Champions Trophy 2025: भारत की टीम को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी जरूर खलेगी, लेकिन उनकी मजबूत बल्लेबाजी और स्पिन आक्रमण के दम पर वह दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के प्रमुख दावेदारों में शामिल होगी. भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा, जिसके बाद 23 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है. चलिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के ग्रुप में शामिल प्रतिद्वंदी टीमों का SWOT विश्लेषण (ताकत, कमजोरी, मौके और खतरे) करते हैं.

बांग्लादेश: मजबूत लेकिन अस्थिर टीम

ताकत (Strengths)

  • वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश की टीम बेहद मजबूत मानी जाती है.
  • वे एशिया कप का फाइनल खेल चुके हैं और 2015 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुके हैं.
  • टीम में अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जैसे महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम, जो बड़े मुकाबलों में अपनी छाप छोड़ सकते हैं.
  • सौम्य सरकार, तंजीम हसन साकिब और उपकप्तान मेहदी हसन मिराज जैसे खिलाड़ी बांग्लादेश के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

कमजोरी (Weaknesses)

  • लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना बांग्लादेश की सबसे बड़ी कमजोरी रही है.
  • ओपनर लिटन दास खराब फॉर्म के कारण टीम में जगह नहीं बना सके, जबकि वह पावरप्ले में अहम भूमिका निभा सकते थे.
  • साकिब अल हसन अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं और उनकी गेंदबाजी भी संदिग्ध एक्शन के कारण प्रतिबंधित हो चुकी है, जिससे उनकी उपयोगिता सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित रह गई है. हालांकि वे भी चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं.

मौके (Opportunities)

  • अगर दुबई में भारत के खिलाफ धीमी पिच मिलती है, तो बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन और लेग स्पिनर रिषाद हुसैन भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.
  • तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की विविधता भी बांग्लादेश के लिए मददगार साबित हो सकती है.

खतरा (Threats)

  • बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले छह में से पांच वनडे मुकाबले हार चुकी है, जो उनकी स्थिरता पर सवाल उठाता है.
  • टीम के कई खिलाड़ी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के बाद सीधे चैम्पियंस ट्रॉफी खेल रहे हैं, जबकि BPL का स्तर अन्य बड़ी लीगों के मुकाबले औसत माना जाता है.
  • कप्तान नजमुल हसन शांटो भी अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें: WPL की धमाकेदार शुरुआत, स्मृति मंधाना की RCB ने गुजरात जाएंट्स को हराकर रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें: भारी न पड़े ओवर कांफिडेंस! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन वार्म-अप मैच खेलेगा पाकिस्तान और भारत एक भी नहीं

पाकिस्तान: घरेलू माहौल में फायदा, लेकिन संतुलन की कमी

ताकत (Strengths)

  • टीम चयन को लेकर आलोचनाएं हुई हैं, लेकिन पाकिस्तान के पास ऐसे आक्रामक खिलाड़ी हैं, जो अपने दिन पर किसी भी टीम को हराने का दम रखते हैं.
  • फखर जमान 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के खिलाफ शानदार पारी खेल चुके हैं और बाबर आजम से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं.
  • कप्तान मोहम्मद रिजवान और फिनिशर सलमान अली आगा शानदार फॉर्म में हैं.

कमजोरी (Weaknesses)

  • युवा बल्लेबाज सईम अयूब की चोट पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है.
  • बाबर आजम की फॉर्म चिंता का विषय है, क्योंकि वह न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके.
  • कामरान गुलाम, खुशदिल शाह और तैयब ताहिर जैसे खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत साबित करनी होगी.
  • खुशदिल शाह और फहीम अशरफ टीम की कमजोर कड़ी माने जा रहे हैं.

मौके (Opportunities)

  • घरेलू मैदानों पर खेलने से पाकिस्तान को बड़ा फायदा मिलेगा.
  • उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण शानदार है, लेकिन कराची और रावलपिंडी की पिचों को उनके अनुरूप होना जरूरी है ताकि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ अपनी रफ्तार से कहर बरपा सकें.
  • सलमान अली आगा का ऑलराउंड प्रदर्शन एक्स फैक्टर साबित हो सकता है.

खतरा (Threats)

  • सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल करना जोखिम भरा फैसला हो सकता है.
  • हरफनमौला खिलाड़ी फहीम अशरफ की न तो बल्लेबाजी प्रभावी है और न ही उनकी गेंदबाजी का इकॉनमी रेट खास है.
  • शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह त्रिकोणीय सीरीज में महंगे साबित हुए, जिससे पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण सवालों के घेरे में आ गया है.

इसे भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की करारी हार, न्यूजीलैंड ने कराची मैदान पर 5 विकेट से जीता मैच

इसे भी पढ़ें: टूट गया विराट कोहली का 10 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, बाबर आजम ने रचा नया कीर्तिमान

न्यूजीलैंड: अनुभव और संतुलन से मजबूत, लेकिन तेज गेंदबाजों की कमी चिंता का विषय

ताकत (Strengths)

  • न्यूजीलैंड के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं.
  • डेवोन कोंवे और टॉम लाथम टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं.
  • केन विलियमसन खेलते हैं तो वह टीम के सूत्रधार की भूमिका निभाएंगे.
  • मध्यक्रम में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स मैच विनर साबित हो सकते हैं.
  • हाल ही उनकी टीम ने सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं. इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान में उन्होंने अच्छा अभ्यास किया है और ट्रॉई नेशन सीरीज में जीत हासिल कर उनका हौसला और भी बुलंद होगा.

कमजोरी (Weaknesses)

  • आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार न्यूजीलैंड बिना टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट के खेल रहा है.
  • लॉकी फर्ग्युसन का खेलना तय नहीं है, जिससे तेज गेंदबाजी कमजोर दिख रही है.
  • इनके अलावा रचिन रविंद्र और बेन सीयर्स भी चोटिल हैं. बेन सीयर्स चोट के कारण अंत समय में टीम से बाहर हो गए हैं और रविंद्र भी कब तक पूरी तरह फिट होंगे इसका अंदाजा भी अभी नहीं लग पाया है.

मौके (Opportunities)

  • न्यूजीलैंड हमेशा शीर्ष चार टीमों में जगह बनाता है और इस बार भी उनकी संभावना मजबूत है.
  • मिचेल सैंटनर एक बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं.
  • ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल मध्य ओवरों में खेल का रुख बदल सकते हैं.

खतरा (Threats)

  • यह देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं.
  • पाकिस्तान की सपाट पिचों पर रन बनाना आसान रहेगा, लेकिन अगर पिचें धीमी हुईं, तो भारत के स्पिन तिकड़ी, बांग्लादेश के रिषाद हुसैन और पाकिस्तान के अबरार अहमद के खिलाफ मुश्किलें आ सकती हैं.

भारत के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन मजबूत बल्लेबाजी और अनुभवी स्पिन गेंदबाजों के दम पर वे खिताब के प्रबल दावेदार रहेंगे. दूसरी ओर, पाकिस्तान घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा, जबकि न्यूजीलैंड की टीम अपने संतुलित प्रदर्शन पर निर्भर रहेगी. बांग्लादेश, अपनी अस्थिरता को दूर कर अगर टीम वर्क दिखाए, तो वह भी टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: Video: पाकिस्तान में किंग का जलवा, गूंज रहा ‘मैं हूं विराट कोहली’, ‘आरसीबी जिंदाबाद’ का नारा

इसे भी पढ़ें: कौन हैं ललित मोदी का नया प्यार, वेलेंटाइन डे पर जिसके बारे में खुलकर किया इजहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >