क्रिकेट की दुनिया बदलने वाली है, 4150 करोड़ रुपये से IPL को मिलेगी टक्कर, सऊदी अरब ला रहा नई लीग

IPL: सऊदी अरब एक नई वैश्विक टी20 लीग में 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 4,150 करोड़ रुपये) का बड़ा निवेश करने की योजना बना रहा है. यह लीग टेनिस ग्रैंड स्लैम की तर्ज पर आयोजित की जाएगी, जिसमें टीमें साल में चार बार अलग-अलग देशों में मुकाबले खेलेंगी.

New Challenge to IPL: सऊदी अरब ने क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है. देश एक नई वैश्विक टी20 लीग शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसमें लगभग 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,150 करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा. सऊदी अरब की यह महत्वाकांक्षी योजना मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को सीधी चुनौती दे सकती है, जिसकी वर्तमान कीमत 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह लीग सफल होती है, तो यह क्रिकेट के मौजूदा ढांचे को पूरी तरह बदल सकती है.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब एक नई वैश्विक टी20 लीग में 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 4,150 करोड़ रुपये) का बड़ा निवेश करने की योजना बना रहा है. यह लीग टेनिस ग्रैंड स्लैम की तर्ज पर आयोजित की जाएगी, जिसमें टीमें साल में चार बार अलग-अलग देशों में मुकाबले खेलेंगी. कहा जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य क्रिकेट को एक नए स्तर पर ले जाना और टेस्ट क्रिकेट को बचाने के साथ-साथ वेस्टइंडीज जैसे कमजोर बोर्डों का आर्थिक रूप से समर्थन करना है.

एसआरजे स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट्स होगी मुख्य निवेशक

लीग के पीछे मुख्य निवेशक के रूप में सऊदी अरब की एसआरजे स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट्स (SRJ Sports Investments) का नाम सामने आ रहा है. इस फर्म का नेतृत्व ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेशनल लीग्स सॉकर के पूर्व मुख्य कार्यकारी डैनी टाउनसेंड कर रहे हैं. इस लीग की अवधारणा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और ऑलराउंडर नील मैक्सवेल ने पेश की है, जो पहले ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग (AFL) के बोर्ड सदस्य भी रह चुके हैं.

लीग का विचार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (Australian Cricketers’ Association) द्वारा प्रस्तावित किया गया है, जो वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों का प्रतिनिधित्व करता है. इस लीग का मुख्य उद्देश्य टेस्ट क्रिकेट को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना और छोटे क्रिकेट बोर्डों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है.

कैसा होगा लीग का प्रारूप?

यह लीग साल में चार बार अलग-अलग देशों में आयोजित की जाएगी. नई फ्रेंचाइजी आधारित टीमें लीग में भाग लेंगी. प्रारंभिक चरण में ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब की एक-एक टीम शामिल होगी. पुरुषों और महिलाओं की टीमें इस लीग का हिस्सा होंगी. फाइनल मुकाबला सऊदी अरब में आयोजित किया जा सकता है. यह लीग किसी भी बड़े टी20 टूर्नामेंट से नहीं टकराएगी और इसे एक विशेष विंडो में आयोजित किया जाएगा.

आईसीसी और बीसीसीआई की मंजूरी होगी जरूरी

हालांकि, इस लीग को अमलीजामा पहनाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस लीग को हरी झंडी दिलवाना होगी. इसके अलावा, अंतिम निर्णय आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष जय शाह पर निर्भर करेगा.

एक अन्य बड़ी बाधा भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी हो सकती है. वर्तमान में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) अपने खिलाड़ियों को किसी भी विदेशी टी20 लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है ताकि आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की विशिष्टता बनाए रखी जा सके. अगर बीसीसीआई इस पर सहमति नहीं देता है तो लीग के लिए ग्लोबल स्टार पावर जुटाना मुश्किल हो सकता है.

क्रिकेट की दुनिया में बड़ा बदलाव संभव

यदि यह लीग सफल होती है, तो यह क्रिकेट के परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है. इससे न केवल टेस्ट क्रिकेट को बचाने में मदद मिलेगी, बल्कि छोटे क्रिकेट बोर्डों को भी आर्थिक रूप से संबल मिलेगा. साथ ही, महिला क्रिकेट को भी एक नई पहचान मिलने की संभावना है. इस प्रस्तावित लीग पर अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन सऊदी अरब का यह कदम क्रिकेट की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत कर सकता है.

जसप्रीत बुमराह और संजना की चौथी एनिवर्सरी, पत्नी ने डेडीकेट किया क्रिकेट से रिलेटेड ये फिल्मी गाना

डिप्रेशन और जान से मारने की धमकी, वरुण चक्रवर्ती ने याद किया वो समय, जब जिंदगी में आ गया था अंधेरा

गलत मत समझिए, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज…, मोईन अली ने छेड़ी नई बहस, बयान से पड़ोसियों में उबाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >