World Cup 2023: ‘बुमराह ने कर दिया गुमराह’, ‘बूम-बूम’ की घातक गेंदबाजी के दीवाने हुए वसीम अकरम

1 / 1
World Cup 2023: ‘बुमराह ने कर दिया गुमराह’, ‘बूम-बूम’ की घातक गेंदबाजी के दीवाने हुए वसीम अकरम
फुल स्क्रीन में देखें

Wasin Akram

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद जहां रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं शमी और बुमराह की घातक गेंदबाजी की भी जमकर प्रशंसा की जा रही है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बुमराह की तारीफ की और दुनिया का सबसे टॉप गेंदबाज बताया.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें भारत ने 229 रन बनाकर भी मैच जीत लिया. भारत की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के डबल अटैक ने अंग्रेजों की हालत खराब कर दी.

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद जहां रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं शमी और बुमराह की घातक गेंदबाजी की भी जमकर प्रशंसा की जा रही है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बुमराह की तारीफ की और दुनिया का सबसे टॉप गेंदबाज बताया.

अकरम ने कहा, बुमराह ने किया गुमराह

इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए वसीम अकरम ने ‘ए स्पोर्ट्स’ पर चर्चा के दौरान कहा, बुमराह ने गुमराह कर दिया..क्या बॉल सीम हो रहा है..खूबसूरत. अराउंड द विकेट, बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए खेलने लायक नहीं. लेंथ…इसी तरह आप दबाव बनाते हैं.

उन्होंने आगे कहा, पहले ओवर से ही, बुमराह इनस्विंग और कुछ आउटस्विंग गेंदबाजी कर रहा है. उसकी लंबाई और सीम स्थिति बेहतरीन है. अकरम ने बुमराह को यॉर्कर किंग बताया.

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.5 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए. बुमराह ने जो रूट और डेविड मलान को उस समय अपना शिकार बनाया, जब दोनों इंग्लैंड की पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे. इंग्लैंड का स्कोर जब 30 रन था, उस समय मलान को बुमराह ने पहले बोल्ड आउट किया, फिर जो रूट को पग बाधा आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. वर्ल्ड कप 2023 में बुमराह अबतक 14 विकेट ले चुके हैं और सबसे अधिक विकेट लेने वालों की सूची में टॉप पर मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >