कभी ब्रेट ली ने उड़ायी थी नींद, अब इस तेज गेंदबाज का सामना नहीं करना चाहते हैं रोहित शर्मा

ब्रेट ली की गेंदबाजी का सामना करने के विचार से ही रोहित शर्मा की नींद उड़ जाती थी लेकिन अभी जोश हेजलवुड वह तेज गेंदबाज हैं जिनका यह भारतीय सलामी बल्लेबाज टेस्ट मैचों में सामना नहीं करना चाहता है

ब्रेट ली की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने के विचार से ही एक समय रोहित शर्मा की नींद उड़ जाती थी लेकिन वर्तमान गेंदबाजों में जोश हेजलवुड वह तेज गेंदबाज हैं जिनका यह भारतीय सलामी बल्लेबाज टेस्ट मैचों में सामना नहीं करना चाहता है. रोहित ने कहा कि कोविड-19 महामारी से राहत मिलने पर भारत जब इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा तो उन्हें हेजलवुड का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना होगा.

रोहित से पूछा गया कि उन्हें अब तक किस तेज गेंदबाज का सामना करने में सबसे मुश्किल आयी, उन्होंने कहा, ‘‘वह गेंदबाज ब्रेट ली है क्योंकि 2007 में ऑस्ट्रेलिया के मेरे पहले दौरे में उसके कारण मैं सो नहीं पाया था क्योंकि मैं सोच रहा था कि 150 किमी से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज का कैसे सामना करूं. ” उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘ब्रेट ली 2007 में अपने चरम पर था. मैं उस पर करीबी नजर रखता था और मैंने पाया कि वह लगातार 150-155 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है. इस तरह की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने के विचार से ही मुझ जैसे युवा खिलाड़ी की नींद उड़ गयी.

” रोहित ने 2007 में पदार्पण किया और इसके बाद कई यादगार पारियां खेली. सीमित ओवरों की क्रिकेट में तो उन्होंने अपनी विशेष छाप छोड़ी. उन्होंने अब तक वनडे में 29 और टेस्ट मैचों में छह शतक लगाए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम पर तीन शतक दर्ज हैं. उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान समय में जिस गेंदबाज का मैं टेस्ट मैचों में सामना नहीं करना चाहता हूं वह जोश हेजलवुड है क्योंकि वह बेहद अनुशासित गेंदबाज है और अपनी लेंथ से टस से मस नहीं होते.

वह आपको ढीली गेंद नहीं देता है. ” रोहित ने इसके साथ ही कहा कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी उनको काफी परेशान किया क्योंकि वह अच्छी गति से गेंद को स्विंग कराने में माहिर था. उन्होंने कहा, ‘‘संन्यास ले चुके गेंदबाजों में मेरे दो पसंदीदा गेंदबाज हैं एक तो ब्रेट ली हैं और दूसरा डेल स्टेन हैं. मैं कभी स्टेन का सामना नहीं करना चाहता था क्योंकि एक साथ तेज और स्विंग लेती गेंद का सामना करना बुरा सपने जैसा था.

” रोहित ने कहा कि वर्तमान समय के तेज गेंदबाजों में हेजलवुड सर्वश्रेष्ठ हैं उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसे समझने के लिए उसकी गेंदबाजी को काफी देखा है. मैं जानता हूं कि अगर मैं इस साल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलने के लिए जाता हूं तो मुझे जोश का सामना करते हुए अनुशासित बने रहने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >