‘जब उसने अंंतिम विकेट लिया…’ हार के बाद बिखरे मैकुलम, लेकिन सिराज के लिए कह गए ये बड़ी बात

Brendon Mcculum on Mohammad Siraj: इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की. सिराज ने आखिरी टेस्ट में 9 विकेट लेकर भारत को 6 रन से जीत दिलाई और सीरीज में 23 विकेट झटके. मैकुलम ने पांच मैचों की इस सीरीज को अपने करियर की बेहतरीन सीरीज में से एक बताया.

Brendon Mccullum on Mohammad Siraj: इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने सोमवार को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की ओवल में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की. उन्होंने पांच मैचों की श्रृंखला को अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला में से एक बताया. सिराज ने दबाव में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक किया. उन्होंने पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में नौ विकेट लिए जिसे भारत ने छह रन से जीता. इस तेज गेंदबाज ने श्रृंखला का समापन 23 विकेटों के साथ किया जो दोनों टीम के गेंदबाजों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स पर मैकुलम ने कहा, ‘‘जब सिराज ने अंतिम विकेट लिया तो हम भले ही बेहद निराश थे, लेकिन मैं उनके और एक क्रिकेटर के रूप में उनके जज्बे और उन्होंने जो किया उसके लिए उनकी प्रशंसा करता हूं.’’ यह टेस्ट श्रृंखला हाल के दिनों में सबसे रोमांचक और नाटकीय मुकाबलों में से एक साबित हुई.

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज मैकुलम ने कहा, ‘‘यह अब तक की सबसे बेहतरीन पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला थी जिसका मैं हिस्सा रहा हूं और जिसे मैंने देखा है. छह हफ्तों तक यह श्रृंखला काफी उतार-चढ़ाव भरी रही और मुझे लगा कि इसमें सब कुछ था. मुझे लगता है कि कभी-कभी बेहद कड़ी प्रतिद्वंद्विता थी, कभी सौहार्दपूर्ण माहौल था, कभी शानदार क्रिकेट था और दोनों टीमों पर दबाव के कारण कुछ औसत क्रिकेट भी था.’’

Mohammed siraj celebrates the wicket of england’s jamie smith.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि श्रृंखला कड़ी होगी, हमें पता था कि वे हमारी शारीरिक और मानसिक परीक्षा लेंगे. मुझे लगता है कि इस श्रृंखला ने दोनों टीमों की उम्मीद से कहीं अधिक परीक्षा ली. यह एक जबरदस्त श्रृंखला थी और मुझे लगता है कि 2-2 की बराबरी इसका सही नतीजा थी.’’

इस तरह के कड़े मुकाबले में शारीरिक और मानसिक चुनौतियों के बारे में बात करते हुए मैकुलम ने कहा, ‘‘पांचों टेस्ट मैच के पांचों दिन खेलना मानसिक रूप से थका देने वाला होता है. बेशक हमें इस आखिरी टेस्ट मैच में नए खिलाड़ियों को बुलाना पड़ा. आपको पता होता है कि क्या होने वाला है लेकिन जब तक यह हो नहीं जाता तब तक आपको पता नहीं चलता कि क्या हुआ है.’’

इस श्रृंखला में दोनों टीमों ने कुछ गलतियां कीं और कुछ निर्णायक मोड़ भी आए. मैकुलम ने कहा, ‘‘पूरी श्रृंखला में आप हमेशा कुछ मौके गंवाते रहेंगे. भारत शायद उन मौकों पर गौर करेगा जो उसे मिले थे- शायद हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में. लॉर्ड्स में भी, खेल की स्वाभाविक लय हमेशा कुछ परिस्थितियों में काम आती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल रात भी ब्रूक और रूट ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत का वापसी करना और 60 रन पर सात विकेट लेना इस बात का एक और बेहतरीन उदाहरण है कि इस शानदार खेल में क्या हो सकता है.’’ श्रृंखला में कई बार ऐसे मौके आए जब इंग्लैंड ने अपनी अति-आक्रामक ‘बैजबॉल’ शैली की बल्लेबाजी से परहेज किया. टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 251 रन बनाए लेकिन मैकुलम ने कहा कि उनकी टीम अपने क्रिकेट के अंदाज पर कायम रहेगी क्योंकि इससे जीत की ‘सबसे बड़ी संभावना’ मिलती है.

ये भी पढ़ें:-

‘सब सिखाना पड़ता है, बॉलिंग छोड़कर’, डिमांड पर फंसे सिराज, तो सरदार जी ने कर दिया ट्रोल, देखें वीडियो

क्रिकेटिंग सिनेमा का अमिट क्लाइमेक्स! 57 मिनट और 53 गेंदों में भारत ने ओवल में इतिहास रचा…

5 टेस्ट, 25 दिन और 16 खिलाड़ी, इंग्लैंड दौरे पर पूरी भारतीय टीम की रेटिंग और रिपोर्ट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >