‘यह एक ब्लॉकबस्टर होगा’, ब्रेंडन मैकुलम ने रखी डिमांड, तीसरे टेस्ट में ऐसी पिच चाहता है इंग्लैंड

Brendon Mccullum on IND vs ENG 3rd Test Pitch: भारत से दूसरे टेस्ट में 336 रन की हार के बाद इंग्लैंड ने पिच को दोष दिया और कहा कि वह उपमहाद्वीपीय पिच जैसी थी. शुभमन गिल की 269 रन की कप्तानी पारी की बदौलत भारत ने मैच में दबदबा बनाया और सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंची. तीसरे टेस्ट से पहले कोच ब्रैंडन मैकुलम ने लॉर्ड्स में तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच की मांग की है.

Brendon Mccullum on IND vs ENG 3rd Test Pitch: भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से मिली करारी शिकस्त से आहत इंग्लेंड ने पिच को दोष दिया. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि हमारी पिचें भारतीय उपमहाद्वीप जैसी हो गई हैं. बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 587 रन जड़े, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन बनाए और दूसरी पारी में भी भारत ने 427 रन बना दिए. इसके जवाब में इंग्लैंड 407 और 271 रन ही बना सका. अब दोनों टीमों के बीच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता था, ऐसे में अब पांच मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. इंग्लैंड किसी भी तरह सीरीज में वापसी चाहता है, इसलिए तीसरे टेस्ट मैच के लिए उसने घरल�� परिस्थितियों का फायदा उठाने का प्रयास किया है. लॉर्ड्स में इंग्लिश कोच ब्रैंडन मैकुलम ने तेज गेंदबाजों की मददगार पिच की मांग की है. 

इंग्लैंड की एकादश में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी लगभग तय है जबकि गस एटकिंसन की भी टीम में वापसी हुई है. आर्चर लंबे समय तक कोहनी और पीठ की चोटों से उबरने के बाद टेस्ट में वापसी के लिए तैयार है . उन्होंने अपना पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था. एटकिंसन हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या के कारण दूसरे टेस्ट से चूक गए थे. उनकी वापसी से टीम को  तेज गेंदबाजी आक्रमण के मजबूत  होने की उम्मीद है.

इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि वह एमसीसी के मुख्य ग्राउंड्समैन कार्ल मैक्डरमॉट से ‘थोड़ी अधिक गति, उछाल और स्विंग’ वाली पिच चाहते हैं. उन्होंने पिछले महीने के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हवाला दिया, जहां पैट कमिंस और कगिसो रबाडा गेंद को स्विंग करने में सफल रहे थे. मैकुलम ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘यह किसी भी तरह से एक ब्लॉकबस्टर होगा.  मुझे लगता है कि अगर पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिली तो यह एक शानदार मैच होगा.’’

आर्चर की भी वापसी संभव

इंग्लैंड ने इससे पहले अपनी आक्रामक खेल शैली के अनुकूल सपाट पिचों को प्राथमिकता दी थी. टीम को लीड्स में अधिक उछाल वाली पिच पर खेले गये पहले टेस्ट में पांच विकेट से जीत मिली, तो वहीं एजबेस्टन की ‘उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों’ में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. आर्चर ने दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के साथ अभ्यास किया. मैकुलम ने कहा, ‘‘वह निश्चित रूप से चयन के लिए उपलब्ध होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे तेज गेंदबाजों ने दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है.’’ एटकिंसन को भी लॉर्ड्स के लिए टीम में शामिल किया गया है. मैकुलम ने कहा, ‘‘हमें एटकिंसन के चोट से उबरने पर नजर रखने की जरूरत है.

भारतीय टीम में बुमराह की वापसी भी तय

इंग्लैंड के साथ ही भारतीय टीम में भी बुमराह की वापसी तय है. भारतीय बल्लेबाजी फिलहाल चिंता का विषय नहीं है, लेकिन गेंदबाजी पर ही भारत थोड़ा कमजोर पड़ता है, ऐसे में बुमराह के टीम में लौटने से भारत को फायदा होगा. लेकिन बुमराह के वापस आने से भारतीय टीम संयोजन में भी बदलाव होने की पूरी संभावना होगी. अब देखना होगा कि टीम इंडिया बुमराह के लिए किसे बाहर करती है. 

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

भारत का सीरीज पर कब्जा, पर आखिरी वनडे में इंग्लैंड ने मारी बाजी, वैभव सूर्यवंशी ने सीरीज में मचाई खलबली

वियान मुल्डर ने लारा का 400* का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ा? खुद बताई ये बड़ी वजह

बेन स्टोक्स को ढूंढना होगा गिल का तोड़, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने अपनी ही टीम को ललकारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >