क्या होता है बॉक्सिंग डे, 26 दिसंबर को ही क्यों होता है टेस्ट मैच और कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड, जानिए पूरी डिटेल

Boxing Day Test History: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे पर खेला जाएगा. इस दिन को बॉक्सिंग डे क्यों कहा जाता है, जानिए इसका इतिहास.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है. तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं. जहां पहला मैच भारत ने जीता तो दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा, जबकि तीसरा टेस्ट ड्रॉ घोषित किया गया. अब दोनों टीमें चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे के दिन 26 दिसंबर से खेंलेंगी. इस दिन को बॉक्सिंग डे क्यों कहा जाता है, अगर आपके दिमाग में यही बात घूम रही है, तो हम बताते हैं कि इस दिन को बॉक्सिंग डे क्यों कहा जाता है. 

इस दिन का नाम बॉक्सिंग डे है, लेकिन बॉक्सिंग के खेल से इसका कोई संबंध नहीं है. दरअसल यह क्रिसमस के एक दिन बाद 26 दिसंबर को मनाया जाता है. ब्रिटेन और उसके उपनिवेश- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका समेत तमाम देशों में यह प्रथा रही कि धनवान लोग अपने कर्मचारियों या जरूरतमंदों को 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस पर उपहार देते थे, जिसे अगले दिन चर्च में जाकर खोला जाता था. यह गिफ्ट बॉक्स में बंद रहते थे, इस वजह से इसका नाम बॉक्सिंग डे पड़ गया. इस दिन इन देशों में छुट्टी रहती है और लोग अपने परिवार के साथ शॉपिंग करने या छुट्टियां मनाने जाते हैं. यूरोप के अन्य देशों में इसे दूसरे क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है. 

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैचों का इतिहास

बदलते समय के साथ लोगों ने इस दिन को खेल के मैदान पर गुजारना शुरू कर दिया है. यूरोप में फुटबॉल तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में क्रिकेट मैच आयोजित किए जाते हैं. क्रिकेट इतिहास में बॉक्सिंग डे टेस्ट का प्रारंभ 1865 में शेफील्ड शील्ड से माना जाता है. आधुनिक क्रिकेट में इसका आयोजन 1950 से माना जाता है, जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का मेलबर्न में किया गया. लेकिन अगले 13 साल तक इस दिन किसी भी क्रिकेट मैच का आयोजन नहीं हुआ. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 1980 से हर साल बॉक्सिंग डे पर क्रिकेट मैच मेलबर्न के मैदान पर ही आयोजन करना शुरू किया, जो अब तक जारी है. 

कैसा रहा भारत का रिकॉर्ड

इंडिया का रिकॉर्ड इस मैदान पर मिला जुला रहा है. 1948 से इस मैदान पर भारत ने कुल मिलाकर अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं. 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे पर भारतीय टीम 1985 से इस मैदान पर खेल रही है. मेलबर्न के इस मैदान पर मेन इन ब्लू ने 1985 से अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 5 जीते जबकि भारतीय टीम ने 2 मैच जीते और 2 टेस्ट ड्रॉ रहे. 1991 से 2011 तक भारत लगातार इस मैदान पर हारा था, लेकिन पिछले दो मैचों से भारत लगातार यहां पर जीत रहा है. भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिए बाकी बचे दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे. ऐसे में टीम इंडिया इस मैदान पर लगातार जीत की हैट्रिक लगाकर अपने फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी.

PAK vs SA: पाकिस्तान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 21वीं सदी में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

‘नहीं जानते तो चुप रहो’, सोशल मीडिया पर भड़के पृथ्वी शॉ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >