Boxing Day Test: साल के आखिरी मैच में मैदान पर जुटेंगे एक लाख लोग, ऑस्ट्रेलिया में होगा दमदार घमासान

Boxing Day Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तीन मैच बाकी है. भारतीय टीम को साल का आखिरी मैच 26 दिसंबर से खेलना है. इस मुकाबले में 1 लाख लोगों के आने की पूरी संभावना है.

Boxing Day Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं. पहला मैच भारत ने 295 रन से जीता तो दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत कर हिसाब बराबर कर लिया. इस सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा. इसके बाद चौथा मुकाबला साल 2024 का सबसे आखिरी मैच होगा.

26 दिसंबर 2024 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का चौथा और साल का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इस मैदान पर 1 लाख लोगों के उमड़ने की पूरी-पूरी संभावना है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी सूचना दी, कि चौथे मुकाबले के लिए पहले दिन के लिए सभी टिकट बुक हो चुकी हैं. कुछ टिकट नॉन मेंबर्स के लिए 24 दिसंबर को रिलीज किए जाएंगे.

एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड है. इस मैदान की दर्शक क्षमता 1,00,024 है. जबकि सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी मैदान है. 

पहले दो मैचों में एक-एक बार एक दूसरे को पटखनी देकर भारत और ऑस्ट्रेलिया 14 दिसंबर से गाबा में तीसरे टेस्ट के लिए भिड़ेंगे. 1988 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने गाबा में कुल 34 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 24 मैचों में जीत दर्ज की जबकि 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. कंगारू टीम ने इस मैदान पर केवल एक मैच गंवाया है. अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने  2020-21 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकटों से शिकस्त दी थी. 327 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शानदार पारी की बदौलत 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >