शिवम दुबे के बदले हर्षित राणा बने सब्स्टीट्यूट, माइकल वॉन को पसंद नहीं आया, बोले- मेरी समझ से…

Concussion Substitute: भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मैच में शिवम दुबे को रिप्लेस किया. लेकिन भारतीय कप्तान का यह निर्णय माइकल वॉन को पसंद नहीं आया.

Concussion Substitute: भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में एक नया इतिहास रच दिया. वह पूर्ण सदस्य टीमों के बीच कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में मैच के दौरान टी20 डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बने. राणा ने ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह ली, जिन्हें भारतीय पारी के अंतिम ओवर में जेमी ओवरटन की गेंद सिर के पिछले हिस्से पर लगी थी. उनका यह योगदान भारत की 15 रन की जीत में अहम साबित हुआ, लेकिन इसके साथ ही सब्सटीट्यूट नियम की निष्पक्षता को लेकर बहस भी छिड़ गई.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इस फैसले के सबसे बड़े आलोचकों में से एक रहे. उन्होंने यह सवाल उठाया कि क्या हर्षित राणा वास्तव में शिवम दुबे के लिए “समान-से-समान” प्रतिस्थापन थे. राणा ने 33 रन देकर तीन विकेट झटके, जिससे यह फैसला और अधिक विवादास्पद हो गया. उनके शानदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड को 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 166 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और जेमी ओवरटन को पवेलियन भेजकर भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया.

माइकल वॉन ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “उन्होंने कैसे पाया कि हर्षित राणा शिवम दुबे के लिए समान हैं? एक बल्लेबाज की जगह एक बेहतरीन गेंदबाज जो कुछ अंशकालिक गेंदबाजी भी कर सकता है, मेरी समझ से परे है. उन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट लिए, महत्वपूर्ण समय पर महत्वपूर्ण विकेट लिए… आप मुझे यह नहीं बता सकते कि हर्षित राणा शिवम दुबे के लिए समान प्रतिस्थापन हैं.”

जहीर खान ने भी उठाए सवाल

भारत के इस फैसले पर पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी सवाल उठाया. उन्होंने माना कि टीमों को किसी खिलाड़ी को नामित करने का अधिकार है, लेकिन यह मैच रेफरी की जिम्मेदारी थी कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रतिस्थापन चयन मानदंडों के अनुरूप हो. जहीर ने सुझाव दिया कि रमनदीप सिंह शायद भारत के लिए अधिक उपयुक्त विकल्प होते. उन्होंने कहा, “मैच रेफरी को यह कहना चाहिए था कि आपने इस खिलाड़ी को नामित किया है, लेकिन वह पूरी तरह से मानदंडों पर खरा नहीं उतरता. इसलिए किसी ऐसे खिलाड़ी का सुझाव दें जो वास्तव में बल्लेबाज हो और गेंदबाजी भी कर सके, न कि एक गेंदबाज जो बल्लेबाजी भी कर सकता हो.”

विवाद के बावजूद, मैदान पर भारत का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा. एक समय पर भारत 79 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था, लेकिन हार्दिक पांड्या (53) और दुबे (53) ने 87 रन की साझेदारी करके टीम को बचाया. भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 181 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया. इसके जवाब में, इंग्लैंड भारत के गेंदबाजी आक्रमण के सामने लड़खड़ा गया, जिसमें राणा और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (56 रन पर 3 विकेट) ने बढ़त बनाई.

इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली है. इतना ही नहीं  2019 से भारत की घरेलू टी20I सीरीज की अजेय लकीर को 17 तक बढ़ा दिया है. यानी भारत की अपने घर में यह लगातार 17वीं सीरीज में जीत हासिल की है. हालाँकि अब राणा के प्रतिस्थापन को लेकर बहस जारी रहने की संभावना है. जिसमें कन्कशन प्रतिस्थापन नियमों में अधिक स्पष्टता की मांग की जा रही है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने भी इस पर सवाल उठाए हैं. 

गुरु के पैरों पर गिरा किंग! बचपन के कोच को सम्मान देकर छा गए संस्कारी विराट कोहली

8 टीम-120 खिलाड़ी, 19 फरवरी से होगा खेलों का धमाकेदार आगाज, जानें चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल सभी खेमों का फुल स्क्वॉड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >