चैंपियंस ट्रॉफी में काली बिल्ली ने लगाई हैट्रिक! मैदान पर आई और महफिल ले उड़ी, देखें वीडियो

Black Cat in Karachi Stadium: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के मैच का यह घटना वाकई दिलचस्प थी. अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान एक काली बिल्ली ने अचानक मैदान में एंट्री मारी और पिच की तरफ जा पहुंची. Champions Trophy 2025.

Black Cat in Karachi Stadium: क्रिकेट में कई बार जानवरों के मैदान में घुसने की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन इस काली बिल्ली का लगातार तीसरी बार किसी बड़े मैच में दिखना इसे और भी रहस्यमय बना रहा है. काली बिल्ली का दिखना कई लोग शुभ नहीं मानते और कराची के स्टेडियम में यह बिल्ली लगातार अपने दर्शन दे रही है. चैंपियंस ट्रॉफी में हुई एक अजीब घटना से मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया गया. बात अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे मैच की है जब खेल को रोकने बीच मैदान पर एक काली बिल्ली पहुँच गई. वह जैसे ही मैदान पर आई अफगानिस्तान ने अपना विकेट गंवा दिया. लोग इसे अपशकुन मानने लगे और सोशल मीडिया पर यह बिल्ली छा गई.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के मैच का यह घटना वाकई दिलचस्प थी. अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान एक काली बिल्ली ने अचानक मैदान में एंट्री मारी और पिच की तरफ जा पहुंची. अचानक बिल्ली को मैदान में देख सभी प्लेयर घबरा गए. जिसकी वजह से खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा.  हालांकि,कुछ समय मैदान पर बिताने के बाद वह वहाँ से चली गई. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कराची की इस काली बिल्ली ने खेल में खलल डाला हो. इससे पहले वो ट्राई नेशन सीरीज के दौरान भी दिख चुकी है. टूर्नामेंट के ओपनर मुकाबले पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में भी इस बिल्ली ने मैदान में दस्तक दिया था. जब यह घटना तीसरी बार घटी तब यह काली बिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी में फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

यह बिल्ली है बैडलक 

काली बिल्ली को समाज में लोग अपशकुन मानते हैं और इसका असर मैच में भी देखने को मिला है. पहली बार बिल्ली 15वें ओवर के दौरान बाउंड्री लाइन पर दिखी, इसके तुरंत बाद अफगानिस्तान ने अपना चौथा विकेट खो दिया. इससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था. जब यह बिल्ली मैदान पर आई थी तब पाकिस्तानी टीम ने विकेट गंवा दिया था. यही कारनामा अफगानिस्तान के मैच में भी दोहराया. काली बिल्ली को देखकर कैगिसो रबाडा उसे दौड़ाने भी लगे.

पॉलक ने बिल्ली को बैडलक से जोड़ा 

मैच के बाद जब साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर शॉन पोलॉक से पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि बिल्ली को देखकर ऐसा लगा जैसे वो शोएब अख्तर स्विंगिंग यॉर्कर पर आउट हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि काली बिल्ली को लेकर कई लोगों का मानना है कि वो लक के लिए अच्छा नहीं होती है. पोलॉक ने क्रिकेट मैच में जानवर की एंट्री की कई घटनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इससे पहले वो SA20 में कुत्ते को मैदान पर घुसते देख चुके हैं. वहीं श्रीलंका में एक बड़ा सांप निकल गया था. पॉलक ने बताया कि एक बार बर्मिंघम में उनके खेलने के दौरान एक लोमड़ी मैदान पर आ गई थी.

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रौंदा 

साउथ अफ्रीका ने कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग की थी. उसने अफगानी टीम के सामने 316 रनों का लक्ष्य रखा था. इसका पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 208 रनों पर ही ढेर हो गई. इस तरह साउथ अफ्रीका ने मुकाबले को 107 रनों से अपने नाम किया और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ शुरुआत की. ग्रुप बी के पहले मुकाबले में हार के बाद अफगानिस्तान सबसे नीचे है. उसका नेट रन रेट -2.140 है. अब इस ग्रुप का अगला मुकाबला 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हो रहा है.  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >