World Cup 2023 Points Table: अफगानिस्तान की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, देखें टीमों का हाल

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया को अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के कोई भी प्वाइंट्स नहीं हैं और उसका नेट रन रेट भी -1.846 है.

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) में रविवार को बड़ा उलटफेर वाला मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें कमजोर माने जाने वाली अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही अफगानिस्तान ने लगातार 14 मैच हारने के बाद वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की. यही नहीं अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर भी कर दिया है.

इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग

इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा ली है. तीन मैचों में 2 हार और एक जीत के साथ दो अंक लेकर अफगानिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6ठे स्थान पर पहुंच गई है. अफगानिस्तान का नेट रन रेट -0.652 हैं. जबकि अफगानिस्तान से हारकर इंग्लैंड की टीम 3 मैचों में केवल एक जीत के बाद दो अंक लेकर 5वें नंबर पर पहुंच गई है. इंग्लैंड का नेट रन रेट -0.084. रविवार को खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 284 रन का स्कोर बनाया, फिर इंग्लैंड को 40.3 ओवर में 215 रन पर ढेर कर दिया और वर्ल्ड कप 2023 में बड़ा उलटफेर किया.

Also Read: Records: वर्ल्ड कप 2023 में चौकों-छक्कों की बरसात, लग चुके हैं अबतक 12 शतक

ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया को अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के कोई भी प्वाइंट्स नहीं हैं और उसका नेट रन रेट भी -1.846 है. ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से हराया था, तो दूसरे मैच में उसे दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से रौंद डाला था.

Also Read: World Cup 2023: लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान को मिली पहली जीत, वर्ल्ड कप में टूटा हार का सिलसिला

प्वाइंट्स टेबल में भारत टॉप पर

प्वाइंट्स टेबल को देखकर हर भारतीय को गर्व महसूस हो रहा होगा. भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर 6 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है. भारत का नेट रन रेट +1.821 है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम 6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है. न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.604 है. दक्षिण अफ्रीका की टीम दो मैचों में दो बड़ी जीत के बाद 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है. दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +2.360 है.

Also Read: World Cup 2023: इस बार 2019 वर्ल्ड कप का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, देखें आंकड़े

पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर

पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. तीन मैच में दो जीत और एक हार के बाद पाकिस्तान के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.137 है.

अफगानिस्तान की हार से बांग्लादेश को नुकसान

अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत से बांग्लादेश को एक स्थान का नुकसान हुआ है. बांग्लादेश की टीम 3 मैचों में एक जीत के बाद 2 अंक लेकर अब 7वें स्थान पर पहुंच गई है. बांग्लादेश का नेट रन रेट -0.699 है. श्रीलंका की टीम 8वें और नीदरलैंड की टीम 9वें स्थान पर पहुंच गई है. श्रीलंका, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया को अबतक एक भी मैच में जीत नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >