IPL 2025: शुरुआत से पहले ही KKR को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से हुआ बाहर

IPL 2025: आईपीएल के सीजन की शुरुआत होने से पहले ही केकेआर को तगड़ा झटका लगा है. उसके स्टार गेंदबाज को चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है. Big Blow to KKR.

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के सीजन की शुरुआत से पहले ही बड़ा झटका लगा है. अपनी गति के लिए मशहूर जम्मू के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, उमरान मलिक की चोट इतनी गंभीर है कि वह इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी अनुपस्थिति से केकेआर की गेंदबाजी आक्रमण को तगड़ा झटका लगा है, लेकिन टीम ने उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को शामिल कर लिया है. Big Blow to KKR.

चेतन सकारिया ने भारत के लिए एक वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. उन्होंने अब तक 19 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20 विकेट हासिल किए हैं. केकेआर ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. दूसरी ओर, उमरान मलिक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 26 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/25 का रहा है, जो उन्होंने आईपीएल 2022 सीजन में किया था. आईपीएल 2022 में उमरान मलिक ने कुल 14 मैचों में 22 विकेट लिए थे, जिससे उनकी तेज गेंदबाजी की धमक पूरे टूर्नामेंट में महसूस की गई थी. Kolkata Knight Riders.

कोलकाता फ्रैंचाइजी ने 2025 सीजन से पहले अपने स्क्वाड और कोचिंग स्टाफ में भी कई अहम बदलाव किए हैं. पिछले साल टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीद लिया और टीम ने उन्हें अपना नया कप्तान भी बना दिया. श्रेयस अय्यर के जाने के बाद केकेआर ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है, जबकि वेंकटेश अय्यर को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम 22 मार्च को प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है. टीम का लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना और अपनी विरासत में एक और शानदार अध्याय जोड़ना होगा.

केकेआर के 2025 सीजन के स्क्वाड की बात करें तो टीम में बल्लेबाजी के मोर्चे पर रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, लवनीत सिसोदिया और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी क्विंटन डी कॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज संभालेंगे. ऑलराउंडर के रूप में वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय और मोइन अली टीम को संतुलन देंगे. स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा वरुण चक्रवर्ती और मयंक मारकंडे संभालेंगे, जबकि तेज़ गेंदबाजी में हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन और चेतन सकारिया पर दारोमदार होगा. केकेआर की टीम इस संतुलित संयोजन के साथ आगामी सीज़न में धमाकेदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

IPL 2025 के लिए KKR की स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे  (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, लवनीत सिसोदिया, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मोइन अली, वरुण चक्रवर्ती, मयंक मारकंडे, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया.

IML 2025: भारत बना चैंपियन, सचिन की टीम ने किया कमाल, 50,000 दर्शक बनें गवाह

भारत-पाकिस्तान में कौन सी टीम है बेस्ट, PM मोदी का जवाब सुन झूम उठेगा हर भारतीय का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >