BGT, Ind A vs Aus A: बीसीसीआई ने कसी कमर, राहुल और ध्रुव जुरेल होंगे ऑस्ट्रेलिया रवाना

Ind A vs Aus A: भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक हार के बाद बीसीसीआई ने अपनी तैयारियों को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है. भारतीय टीम के दो सदस्य केएल राहुल और विकेट कीपर ध्रुव जुरेल को ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी है. ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाले दूसरे अभ्यास मैच का हिस्सा बनेंगे.

Ind A vs Aus A: अनुभवी बल्लेबाज लोकेश राहुल और राष्ट्रीय टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर ध्रुव जुरेल सात नवंबर से एमसीजी में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच शुरू होने वाले दूसरे अनौपचारिक अभ्यास टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे ताकि उन्हें 22 नवंबर से शुरू होने वाले पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया में मैदान पर समय बिताने का मौका मिल सके.

राहुल और जुरेल न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. राहुल ने इस सीरीज का पहला मैच खेला था, लेकिन वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. उस मैच में पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में 12 रन ही बना पाए थे. भारत वह मैच हार गया था. इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करने वाले ध्रुव जुरेल को ऋषभ पंत की वापसी के बाद किसी मैच में मौका नहीं मिला है.

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए टीम पहला मैच 7 विकेट से हार गया था. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ए ने दूसरी पारी में अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन कंगारू कप्तान मेकस्वीनी ने 88 रन की शानदार पारी खेलकर मैच जीत लिया. भारत का तरफ साईं सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी बल्लेबाजी की. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों पर बॉल टैंपरिंग का भी आरोप लग गया, जिसके बाद अंपायर ने गेंद ही बदल दी. इसको लेकर ईशान किशन ने नाराजगी जताते हुए कुछ टिप्पणी भी कर दी थी, जिसके बाद अंपायर ने उन पर खेल नियमों का उल्लंघन की कार्रवाई को लेकर चेताया था. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे खारिज कर दिया. 

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अभ्यास मैच 7 नवंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.  भारतीय टीम प्रबंधन चोट की समस्या से निपटने के लिए दौरे के लिए चुने गये हर खिलाड़ी को मैदान पर समय बिताने का मौका देना चाहता है. रिजर्व खिलाड़ियों को विशेष रूप से परखने के लिए बीसीसीआई ने ऐसा कदम उठाया है, क्योंकि यह बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला सात सप्ताह तक चलेगी. दूसरे अभ्यास मैच के बाद भारत की ए टीम और सीनियर टीम को आपसी मैच भी खेलना है, यह मुकाबला 15-17 नवंबर तक पर्थ में खेला जाएगा.

भारत ए की अपडेटेड टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, बी. इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, के. एल. राहुल, ध्रुव जुरेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >