‘बेटी को घर लेकर जाना है’, वामिका को लेकर चिंतित हुए विराट कोहली, देखें VIDEO

गोल्डन बैट की रेस में कप्तान रोहित शर्मा भी अन्य खिलाड़ियों को चुनौती दे रहे हैं. अबतक रोहित शर्मा 9 मैचों की 9 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से कुल 503 रन बना लिए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में लीग चरण के मुकाबले खत्म होने के बाद अब नॉक आउट मैच 15 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा. इस मैच को हाई वोल्टेज वाला बताया जा रहा है. क्योंकि 2019 वर्ल्ड कप भी दोनों टीमें पहले सेमीफाइनल में भिड़ चुकी हैं, जिसमें कीवी टीम से भारत को हार का सामना करना पड़ा था. पहले सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुके हैं. इस बीच स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें खेल से इतर उनमें अपनी बेटी वामिका को लेकर चिंता दिखाई पड़ती है. कोहली के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

‘बेटी को घर लेकर जाना है’

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए विराट कोहली मुंबई पहुंच चुके हैं. जब कोहली एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तो फैन्स उनसे सेल्फी की मांग कर रहे थे. उसी समय विराट कोहली के चेहरे पर चिंता दिखाई दी और उन्होंने कहा, बेटी को घर लेकर जाना है. वीडियो सामने आने के बाद फैन्स विराट कोहली की जमकर तारीफ कर रहे हैं. मालूम हो विराट कोहली अपनी बेटी वामिका को अबतक मीडिया से दूर रखा है.

बेटी को गोद में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम मुंबई पहुंच चुकी है, जब टीम इंडिया के खिलाफ एयरपोर्ट से बाहर निकल कर टीम बस पर सवार हो रहे थे, तो कप्तान रोहित शर्मा की गोद में उनकी बेटी नजर आई. रोहित के पीछे-पीछे उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी नजर आयीं.

Also Read: अगर ऐसा हुआ तो सीधे फाइनल खेलेगा भारत, दो नये नियमों के साथ खेला जाएगा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल

विराट कोहली गोल्डन बैट की रेस में सबसे आगे

विराट कोहली गोल्डन बैट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. कोहली अबतक 9 मैचों की 9 पारियों में दो शतक और 5 अर्धशतक की मदद से कुल 594 रन बना लिए हैं. टूर्नामेंट में कोहली अबतक 55 चौके और 7 छक्के जमाए हैं.

गोल्डन बैट की रेस में रोहित शर्मा भी दे रहे चुनौती

गोल्डन बैट की रेस में कप्तान रोहित शर्मा भी अन्य खिलाड़ियों को चुनौती दे रहे हैं. अबतक रोहित शर्मा 9 मैचों की 9 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से कुल 503 रन बना लिए हैं.

Also Read: सेमीफाइनल के दबाव पर राहुल द्रविड़ का आया बयान, 2019 से काफी मिलता-जुलता है समीकरण

4 साल बाद फिर से भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने

4 साल बाद वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में फिर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगीं. इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें भिड़ी थीं. जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हरा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >