बेन स्टोक्स की चोट के लिए कौन जिम्मेदार? कप्तान ने खुद बताया, अपनों पर ही फोड़ा इस बात का ठीकरा

Ben Stokes: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर चोटिल हो गए हैं और तीन महीने तक क्रिकेट से बाहर रह सकते हैं. उन्होंने अपनी चोट के लिए एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज के कड़े शेड्यूल को जिम्मेदार ठहराया है. स्टोक्स ने कहा कि अगर खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिलता, तो चोट से बचा जा सकता था.

Ben Stokes: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का क्लाइमैक्स अब आ चुका है. आखिरी टेस्ट से पहले दोनों टीमों के कई खिलाड़ी चोट के कारण मैच से बाहर हो चुके हैं. ताजा मामला इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का है. बेन स्टोक्स की सबसे बड़ी चिंता सच हो गई, उन्हें एक बार फिर चोट लग गई, जिससे वह लगभग तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो सकते हैं. इसके लिए बेन स्टोक्स ने एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज (Anderson Tendulkar Trophy) के शेड्यूल को जिम्मेदार ठहराया है. स्टोक्स का मानना है कि शेड्यूल को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता था ताकि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके और चोट की आशंका को टाला जा सके. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का अंतिम टेस्ट सिर्फ तीन दिन के ब्रेक के बाद खेला जाएगा.

स्टोक्स ने ओवल में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हां, शायद शेड्यूलिंग बेहतर तरीके से की जा सकती थी. दो टेस्ट के बीच आठ या नौ दिन का ब्रेक था, लेकिन दो मैचों के बीच सिर्फ तीन दिन का ब्रेक भी है. इसे और बेहतर किया जा सकता था, जैसे हर टेस्ट के बीच चार या पांच दिन का ब्रेक दिया जाता, ताकि निरंतरता बनी रहती.”

शेड्यूलिंग की समस्या

हालांकि IND vs ENG टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ ब्रेक दिए गए, लेकिन ये समान रूप से वितरित नहीं थे. लीड्स में पहले टेस्ट के बाद बर्मिंघम टेस्ट से पहले सात दिन का ब्रेक था. फिर तीसरे टेस्ट से पहले केवल तीन दिन का ब्रेक मिला. चौथे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों को आठ दिन का आराम मिला, लेकिन एक बार फिर अंतिम टेस्ट से पहले सिर्फ तीन दिन का ही अंतर है. चारों टेस्ट पांचवें दिन तक खेले गए हैं, जिससे खिलाड़ियों पर भारी वर्कलोड पड़ा है और आराम के लिए बहुत कम समय मिला है. 

स्टोक्स की बेहद मेहनत

बेन स्टोक्स ने इस सीरीज में काफी मेहनत की है. उनकी मेहनत का नतीजा है कि उन्हें दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मेैच का खिताब भी मिला. स्टोक्स ने इस सीरीज में कुल 140 ओवर फेंके हैं. लॉर्ड्स में तो उन्होंने हद ही कर दी. दूसरी पारी में उन्होंने लगातार नौ और दस ओवर के दो लंबे स्पेल किए. पिछले टेस्ट में भी उन्होंने दूसरी पारी में लंबी बैटिंग करने के बाद आठ ओवर का स्पेल डाला. हालांकि सिर्फ स्टोक्स ही नहीं, कई और खिलाड़ियों ने भी अत्यधिक वर्कलोड झेला है. 

अन्य गेंदबाजों पर भी रहा दबाव

मोहम्मद सिराज, क्रिस वोक्स और रवींद्र जडेजा पर भी काफी दबाव रहा है. जसप्रीत बुमराह को तो एक टेस्ट में आराम भी देना पड़ा ताकि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 में सबसे ज्यादा ओवर क्रिस वोक्स ने डाले हैं. उन्होंने 167 ओवर फेंके हैं. उनके बाद ब्रायडन कार्स ने 155 ओवर, तो शोएब बशीर ने 140.4 ओवर और बेन स्टोक्स ने 140 ओवर डालें हैं. उन्होंने इस दौरान 17 विकेट चटकाए हैं. वहीं भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 139 ओवर डाले हैं. उन्होंने इस दौरान में 14 विकेट, दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं, उन्होंने 136.1 ओवर फेंके हैं. वर्कलोड के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहे जसप्रीत बुमराह ने 119.4 ओवर गेंदबाजी की है.

चौथे टेस्ट तक सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले बॉलर

खिलाड़ीटीमपारीओवरविकेट
क्रिस वोक्सइंग्लैंड816710
ब्रायडन कार्सइंग्लैंड81559
शोएब बशीरइंग्लैंड6140.410
बेन स्टोक्सइंग्लैंड814017
मोहम्मद सिराजभारत713914
रवींद्र जडेजाभारत7136.17
जसप्रीत बुमराहभारत5119.414
जोफ्रा आर्चरइंग्लैंड488.39
जोश टंगइंग्लैंड48111
आकाश दीपभारत472.111
IND vs ENG टेस्ट सीरीज 2025 में चौथे टेस्ट तक सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदबाज

बेन स्टोक्स चोटिल, फाइनल टेस्ट से बाहर

लगातार बढ़ते वर्कलोड के कारण बेन स्टोक्स के दाएं कंधे में ग्रेड-3 मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. इस कारण वह सीरीज का अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. साथ ही वे कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर रहेंगे. 17 विकेट और 304 रन बनाकर वह इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं. इंग्लैंड को सिर्फ अपने कप्तान की ही नहीं, बल्कि अपने सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और सबसे प्रभावशाली गेंदबाज की भी कमी खलेगी. इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं. ऐसे में भारत के पास सीरीज ड्रॉ करने का मौका है. 

ये भी पढ़ें:-

बेमिसाल युजी चहल का बवाल, 6 विकेट लेकर मचाया तहलका, फिरकी के आगे ढेर हुई पूरी टीम

‘द हंड्रेड लीग’ में IPL टीमों की एंट्री, रणनीतिक साझेदारी के लिए चार तय, ये होगी पांचवीं, ECB ने की घोषणा

50 दिनों में कप्तान के रूप में क्या सीखा? कैप्टन शुभमन गिल ने दी पहली प्रतिक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >