Video: हवा में ऐसे उड़ा कीपर जैसे कोई पंछी, झपट्टा मारकर बेन फोक्स ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

Ben Foakes Splendid Catch in Yorkshire vs Surrey County Cricket: सरे और यॉर्कशायर के बीच काउंटी क्रिकेट में बल्लेबाज जोनाथन टैटरसॉल ने लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और हवा में शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चली गई. विकेट के पीछे खड़े बेन फोक्स ने तेजी से दौड़ लगाई और शानदार डाइव लगाकर हैरतअंगेज कैच पकड़ा.

Ben Foakes Splendid Catch in Yorkshire vs Surrey County Cricket: विकेट कीपर का कैच लेना तो आम बात है. डाइव भी आजकल प्रत्येक खिलाड़ी लगाता है. लेकिन शुक्रवार को इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बेन फोक्स ने गजब का कैच पकड़ा. यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जोनाथन टैटर्सॉल को आउट करने के लिए शानदार अंदाज में पीछे की ओर दौड़ लगाते हुए एक हाथ से पूरे हाथ को फैलाकर डाइव लगाई. दाएं हाथ के बल्लेबाज विकेटकीपर फोक्स ने बाएं हाथ से उड़ते हुए बेहतरीन कैच लपका.

सरे की ओर से 33वां ओवर फेंक रहे टॉम लॉज ने आखिरी गेंद पर यॉर्कशायर के बल्लेबाज जोनाथन टैटरसॉल को बाउंसर फेंकी. उन्होंने लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई. ग्लव्स में लगकर गेंद हवा में शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चली गई. सबको लगा कि गेंद शॉर्ट फाइन लेग की खाली जगह में गिरेगी, लेकिन यहीं फोक्स की चतुराई काम आई. उन्होंने गेंद की दिशा को पहले ही भांप लिया, कुछ कदम आगे बढ़े और फिर बाएं हाथ से पूरी लंबाई में डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया. विकेटकीपिंग कर रहे फोक्स ने इसे ‘अब तक के सबसे बेहतरीन कैचों’ में से एक बना दिया. 

हालांकि फुल-लेंथ डाइविंग कैच आम बात है, लेकिन ऐसा बहुत कम देखा गया है कि कोई विकेटकीपर फाइन लेग जैसी पोजिशन पर जाकर बिना ज्यादा ऊंचाई वाली गेंद को लपके. फोक्स हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप में वॉरविकशायर के खिलाफ नाबाद 174 रन बनाए थे. इसके अलावा अप्रैल में एसेक्स के खिलाफ उन्होंने दो अर्धशतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का भी प्रदर्शन किया. भले ही इंग्लैंड की टीम अब उनसे आगे बढ़ चुकी हो, लेकिन ऐसे प्रदर्शन उन्हें दोबारा टीम की दौड़ में ला सकते हैं. फोक्स आखिरी बार इंग्लैंड की टीम से 2024 में भारत के खिलाफ खेले थे. फिलहाल 2025 काउंटी चैंपियनशिप में फोक्स बल्ले से 86.60 का औसत बना रहे हैं.

Yorkshire vs Surrey: वहीं इस मैच की बात करें, तो लंदन में खेले जा रहे इस मैच में यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 80.4 ओवरों में 255 रन बनाए. यह वहीं मैच है, जिसमें जॉनी बेयरस्टो 15 सेकेंड तक स्टेचू बने रहे थे. उन्होंने इस मैच में यॉर्कशायर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 89 रनों की पारी खेली थी. 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सरे ने पहले दिन स्टंप्स होने तक 13 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं. 

बाबर आजम ने चुनी टी20 वर्ल्ड इलेवन, विराट-बुमराह को छोड़ भारत से इन दो खिलाड़ियों को दिया मौका

‘21 मई को जब मैं…’, अपने नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन के बाद बोले रोहित शर्मा; खास टीम के लिए कही ये बात

कप्तान की रेस में गिल, अय्यर और पंत में कौन सबसे बड़ा दावेदार? सुनील गावस्कर ने लिया इसका नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >