BCCI उपाध्यक्ष ने किंग चार्ल्स को भेंट की किताब, लोग बोले अब सीरीज 2-2 हो गई, जानें कौन सी है यह बुक

BCCI VP Presented book to King Charles: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 170 रन पर ऑलआउट हो गया और 22 रन से हार गया. रवींद्र जडेजा ने नाबाद 61 रन बनाकर अंत तक संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज अंतिम दिन ढह गए. मैच के बाद भारत की पुरुष और महिला टीम ने लंदन में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की.

BCCI VP Presented book to King Charles: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला गया. लीड्स में 5 विकेट से हार और फिर एजबेस्टन में 336 रनों से जीत का पलटवार करने के बाद भारत को एक और जश्न मनाने की उम्मीद थी. पहले चार दिन के टी सेशन तक टीम इंडिया मैच में आगे ही नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी दिन लॉर्ड्स के स्लोप की तरह भारतीय बल्लेबाज भी लुढ़क गए और 193 रन के लक्ष्य के सामने 170 पर ही ऑलआउट हो गए. भारतीय टीम की ओर से केवल रवींद्र जडेजा ही लड़ते नजर आए और 61 रन बनाकर नाबाद ही लौटे. इस मैच में कहासुनी और तनातनी भी खूब चली. हालांकि मैच के बाद सब शांत हो गया. लंदन में मैच के बाद टीम इंडिया का पूरा दल पुरुष और महिला टीम सहित ब्रिटेन के किंग चार्ल्स थर्ड से मिलने पहुंचा.

मुलाकात के दौरान किंग चार्ल्स ने शुभमन गिल से मोहम्मद सिराज के विकेट पर बात की. साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की. इसी बीच एक दिलचस्प खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने यूनाइटेड किंगडम के सम्राट किंग चार्ल्स III को अपनी पुस्तक ‘स्कार्स ऑफ 1947’ सेंट जेम्स पैलेस में भेंट की. राजीव शुक्ला ने इस भेंट को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “मैंने अपनी पुस्तक ‘स्कार्स ऑफ 1947’ राजा चार्ल्स को सेंट जेम्स पैलेस में उनके घर पर भेंट की. उन्होंने पुस्तक की विषयवस्तु में बहुत रुचि दिखाई.”

अब सीरीज हो गई 2-2

यह पुस्तक 1947 के विभाजन और उससे जुड़े जख्मों पर आधारित है, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक और मानवीय पहलुओं का गहन विश्लेषण किया गया है. हालांकि, इस गंभीर और सांस्कृतिक भेंट का सोशल मीडिया पर एक हल्के-फुल्के अंदाज में स्वागत किया गया. एक वायरल ट्वीट में लिखा गया, “राजीव शुक्ला ने यूनाइटेड किंगडम के राजा को ‘स्कार्स ऑफ 1947’ नामक पुस्तक भेंट की. अब यह सीरीज 2-2 हो गई है.”

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

राजीव शुक्ला के ट्वीट पर लोगों ने भी जमकर कमेंट किया. एक यूजर ने कहा, “कृपया उससे कहो कि लूट का माल वापस कर दे.” वहीं एक यूजर ने लिखा, सर, आपका बहुमुखी, बहुस्तरीय और बहुआयामी व्यक्तित्व हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है; तथा बुद्धिमत्ता, मानवीय उत्कृष्टता और नेतृत्व का एक उदाहरण है. वहीं कई लोगों ने उनके इस जेस्चर पर मजेदार कमेंट्स भी किए. 

चौथे टेस्ट में बुमराह खेलेंगे?

भारत इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रहा है. दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से 26 जुलाई तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मैच में जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर अभी टीम इंडिया ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. फिलहाल इस टेस्ट मैच में एक हफ्ते का समय बचा है, लेकिन अगला टेस्ट मैच अगले चार दिन बाद ही यानी 1 अगस्त से शुरू हो जाएगा. उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए टीम इंडिया फूंक-फूंककर कदम रखना चाहेगी.  

रवींद्र जडेजा गलत कर गए, अजहरुद्दीन ने लॉर्ड्स के हीरो पर ही मढ़ी हार की तोहमत

‘उस हवाई जहाज पर चढ़ने के लिए कुछ भी करूंगा’, जोफ्रा आर्चर ने बताया किसके लिए हैं बेकरार

LSG के मालिक संजीव गोएनका की टीम में शामिल हुए जेम्स एंडरसन, लीग में इसी साल खेलेंगे टूर्नामेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >