भारतीय टीम में हुई इस दिग्गज की वापसी, BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

BCCI Reappoints T Dilip as Fielding Coach for England Tour: बीसीसीआई ने टी दिलीप को एक साल के लिए भारत का फील्डिंग कोच दोबारा नियुक्त किया है. वह इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ रहेंगे.

BCCI Reappoints T Dilip as Fielding Coach for England Tour: बीसीसीआई ने टी दिलीप को एक साल के लिए भारत के फील्डिंग कोच के रूप में दोबारा नियुक्त किया है. दिलीप को अप्रैल महीने में अभिषेक नायर के साथ कोचिंग पद से हटा दिया गया था. आईपीएल की किसी भी टीम के साथ नहीं जुड़ने के बाद दिलीप अब भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ अपनी भूमिका दोबारा निभाएंगे. बीसीसीआई ने उनको 1 साल के लिए टीम के साथ वापस जोड़ा है. इंग्लैंड दौरे पर भी वह टीम के साथ रहेंगे. 

जब गौतम गंभीर ने मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली, तब बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ में से सिर्फ दिलीप को ही दोबारा नियुक्त किया. दिलीप 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे. टी दिलीप ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान ‘फील्डर ऑफ द मैच’ मेडल की शुरुआत की थी, जिसने काफी लोकप्रियता हासिल की थी. भारतीय टीम में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता रहा है. अब इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम मुख्य कोच गौतम गंभीर, फील्डिंग कोच टी दिलीप, बैटिंग कोच सितांशु कोटक, बॉलिंग कोच मॉर्ने मोर्कल और असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट के साथ यात्रा करेगी. 

टी दिलीप 2024 विश्वकप ट्रॉफी के साथ. इमेज-सोशल मीडियाा

इस बीच, भारतीय टीम प्रबंधन ने रयान टेन डोशेट को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है, जहां वे ऋषिकेश कानिटकर की कोचिंग में इंडिया ए टीम की मदद करेंगे. इंडिया ए के 9 खिलाड़ी भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और वे 20 जून से लीड्स में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले वहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे.  भारत ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले खेलेगी, जिसके बाद मुख्य भारतीय टीम के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच भी होगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी. यह सीरीज शुभमन गिल के भारत की टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में डेब्यू की गवाह बनेगी. उनके साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत रहेंगे, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट का अच्छा अनुभव है. यह सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली के हालिया टेस्ट संन्यास के बाद खेली जा रही है.

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए उपलब्ध विदेशी खिलाड़ी, GT, MI, PBKS को झटका, RCB की बल्ले-बल्ले

IPL 2025 Q-1 RCB vs PBKS: अय्यर की रणनीति और आरसीबी की प्रतिभा, कौन-किस पर पड़ेगा भारी? देखें हिसाब-किताब

दिग्वेश राठी की चालाकी विराट के सामने धरी रह गई, कोहली ने पहले दिखाई आंखें फिर मुस्कुरा कर छोड़ दिया, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >