सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली अस्पताल में भर्ती, इस बीमारी से हैं परेशान

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को चिकनगुनिया होने के कारण एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुखार, जोड़ों में दर्द और चकत्ते के होने के कारण उन्हें मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें तेज बुखार और जोड़ों में है दर्द.

इस कारण से डोना गांगुली को कराया गया अस्पताल में भर्ती

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को चिकनगुनिया होने के कारण एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुखार, जोड़ों में दर्द और चकत्ते के होने के कारण उन्हें मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Also Read: IPL 2023: अगले साल से अपने पुराने फॉर्मेट में लौटेगा आईपीएल, सौरव गांगुली ने की पुष्टि

डॉक्टर का क्या है कहना

वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉ रूपाली बसु ने कहा, डोना गांगुली को चिकनगुनिया हो गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. वह अभी तरल पदार्थ ले रही हैं. बसु ने कहा कि उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है.

Also Read: BCCI में बनी रहेगी सौरव गांगुली – जय शाह की जोड़ी, बोर्ड के संविधान में संशोधन को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

फेमस डांसर हैं डोना गांगुली

बता दें सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली फेमस ओडिसी डांसर हैं. डोना ने अपने बचपन के दोस्त सौरव गांगुली से 1997 में शादी की थी. डोना की एक बच्ची भी है.

हाल में ही सौरव गांगुली के कार्यकाल बढ़ाने पर आया था सुप्रीम कोर्ट का फैसला

मालूम हो बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली के कार्यकाल को बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था. जिसमें बीसीसीआई ने बोर्ड के संविधान में बदलाव को लेकर याचिका दायर की थी. जिसमें सुनवाई करते हुए सौरव गांगुली सहित सचिव जय शाह और तमाम अधिकारियों को बड़ी राहत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >