भारत के श्रीलंका दौरे पर कोरोना की काली छाया, स्थगित हो सकता है वन डे सीरीज, सौरव गांगुली ने दी ये जानकारी

भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला 17 जुलाई तक के लिए स्थगित कर हो सकती है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि श्रीलंका टीम के कैंप में कोरोना का केस पाये जाने के बाद सीरीज को स्थगित किया जा सकता है.

भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से शुरू होने वाली एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला 17 जुलाई तक के लिए स्थगित हो सकती है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि श्रीलंका टीम के कैंप में कोरोना का केस पाये जाने के बाद सीरीज को स्थगित किया जा सकता है.

गौरतलब है कि भारत की एक टीम जिसका नेतृत्व शिखर धवन कर रहे हैं फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है. वहां टीम इंडिया तीन वन डे और तीन टी-20 खेलने वाली है. वनडे मैच 13,16, 18 जुलाई को खेला जाना था, जबकि टी-20 मैच 21,23 और 25 जुलाई को खेला जाना है. सारे मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जायेंगे.

Also Read: स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, कोरोना के थर्ड वेव को हम अपने व्यवहार से आमंत्रण दे रहे, Lambda पर कही ये बात

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >