रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को मिली सजा! बीसीसीआई ने इसे चुन लिया बेस्ट फील्डर, पहना दिया मेडल

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार शुरुआत की है. इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को चारों खाने चित किया. लेकिन फील्डिंग में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का कैच छोड़ना थोड़ा भारी पड़ा. बीसीसीआई ने मैच के बाद बेस्ट फील्डर को चुना तो उनमें यह दोनों शामिल नहीं थे.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश ने अपने सफर का आगाज 20 फरवरी को दुबई में किया. गुरुवार को खेले गए इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. मोहम्मद शमी और शुभमन गिल के धाकड़ परफॉर्मेंस की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं. भारत ने बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया. लेकिन सबसे खास बात रही फील्डिंग में भारत ने इस मैच में बल्लेबाजों को आउट करने में कुल 8 कैच पकड़े. मैच के बाद बीसीसीआई ने सबसे शानदार फील्डर को मेडल से भी नवाजा. 

बीसीसीआई के पोस्ट किए गए वीडियो में भारतीय फील्डर्स को मैच से पहले प्रैक्टिस करते हुए दिखाया गया. उसके बाद मोहम्मद शमी बताते हैं, कि विनर को तय कर लिया गया है, बस एनाउंसमेंट होना बाकी है. फील्डिंग कोच अभिषेक नायर विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल की फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहते हैं कि आज के मैच में इनकी फील्डिंग लाजवाब रही. 

केएल राहुल ने 3 कैच लिए, तो विराट कोहली ने 2 और शुभमन गिल ने 1 कैच पकड़ा. इसके बाद इन तीनों में से विनर का ऐलान करने के लिए भारतीय क्रिकेट के वर्तमान दिग्गज फील्डर रवींद्र जडेजा को बुलाया गया. बिग स्क्रीन पर केएल राहुल को विनर घोषित किया गया, जिन्हें जडेजा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया. 

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने क्या गलती की

लेकिन इसी मैच में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने 1-1 कैच टपका दिया था. रोहित शर्मा ने तो ऐसी बड़ी भूल की जब अक्षर पटेल अपनी हैट्रिक पर थे, उन्होंने जेकर अली का कैच 35 रन के स्कोर पर छोड़ा. जबकि हार्दिक ने तौहीद हृदोय का कैच छोड़ा, जब वे 20 वें ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थे. इन दोनों ने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और 6वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके बांग्लादेश को मुश्किल परस्थितियों से बाहर निकाला. 

बांग्लादेश ने 35 रन पर आधी टीम के विकेट गंवाने के बाद शानदार खेल दिखाते हुए 49.4 ओवर में 227 रन तक का सफर तय किया. जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (41 रन), शुभमन गिल (101 रन) और केएल राहुल (41 रन) की बदौलत 46.3 ओवर में 231 रन बनाकर मैच जीत लिया. गिल को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. भारत इस जीत के साथ अब बुलंद हौसले के साथ पाकिस्तान से भिड़ने वाला है. 23 फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए रोहित शर्मा ने अपनी चुनौती भी पेश कर दी है. रोहित स्टार स्पोर्ट्स के पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहते नजर आए रोक सको तो रोक लो. देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का फ्लाइंग किस! मैच के बाद किया खुलासा, बताया किसके लिए था ये खास इशारा

इसे भी पढ़ें: भारत बांग्लादेश मैच में चैंपियंस ट्रॉफी लोगो से पाकिस्तान का नाम ही गायब, सुलग उठे पड़ोसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >