दूध का जला मट्ठा भी…, बीसीसीआई का मास्टर प्लान, आईपीएल के दौरान चलेगी अलग प्रैक्टिस!

BCCI: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया पूरी तरह आईपीएल में व्यस्त हो जाएगी. यह सफेद गेंद की सीमित ओवर का खेल है, जिसके बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेना है. Indian Cricket Team.

BCCI: भारतीय टीम अभी दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट खेल रही है. जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी सीधा आईपीएल 2025 में नजर आएगी. इसके बाद भारत का पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 जून से शुरू होगी. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम 2025-27 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भी अपना अभियान शुरू करेगी. लेकिन भारतीय टीम को दो महीने तक चलने वाले आईपीएल 2025 के बाद अभ्यास करने का समय नहीं मिलेगा, क्योंकि 22 मार्च से 25 मई तक चलेगा. बीसीसीआई अब इसके लिए उपाय ढूंढ रही है. यह कदम भारतीय खिलाड़ियों को लाल गेंद और सफेद गेंद दोनों में संपर्क रखने में मदद करेगी.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों से लाल गेंद से अभ्यास सत्र के गतिविधियों शामिल होने को कह सकता है. बोर्ड खिलाड़ियों से कभी-कभार लाल गेंद के अभ्यास सत्र और गतिविधियों में भाग लेने के लिए कह सकता है. यह भारतीय टीम के विशिष्ट खिलाड़ियों के लिए तैयार किए गए हैं, ताकि खिलाड़ी आईपीएल सत्र के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे के लिए भी अच्छी फॉर्म में तैयार रहे.  इस मामले को बीसीसीआई ने गोपनीय रखा है. रिपोर्ट के दावों के बावजूद, इन गतिविधियों के बारे में विवरण स्पष्ट नहीं है. लेकिन टीम प्रबंधन और बीसीसीआई ने दुबई में इस मामले पर चर्चा की है. इस पहलू पर किस प्रकार से आगे बढ़ना है इसके लिए संभावित है की इस पर दुबारा चर्चा हो सकती है.  

दो गेंदों से अभ्यास दिलचस्प प्रयोग हो सकता है

इंग्लैंड दौरे से पहले तैयारी का समय कम होने की वजह से यह उपाय करना जरूरी हो सकता है, लेकिन खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ सकता है. खासकर जब वे पहले ही आईपीएल जैसे हाई-इंटेंसिटी टूर्नामेंट में व्यस्त रहेंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड लंबे प्रारूप में टीम की हार का सिलसिला खत्म करना चाहता है. जिससे नए सत्र की शुरुआत भी अच्छे से हो. बीसीसीआई के इस संभावित कदम से यह साफ होता है कि बोर्ड टीम के टेस्ट फॉर्मेट में गिरते प्रदर्शन को लेकर गंभीर है. आईपीएल के दौरान लाल गेंद से अभ्यास कराना एक दिलचस्प प्रयोग होगा. 

 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 से टीम इंडिया है बाहर 

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. जबकि आईपीएल 2025 का आगाज चैंपियंस ट्रॉफी के दो सप्ताह बाद 22 मार्च से शुरू होगा. रोहित शर्मा और उनकी टीम टेस्ट मैचों में उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं दिखा सकी है. उन्हें बांग्लादेश पर जितनी शानदार जीत मिली उतनी ही शर्मनाक हार का सामना उन्हे न्यूजीलैंड से करना पड़ा. ���ीम इंडिया को मिली न्यूजीलैंड से 0-3 से वाइटवॉश के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम लगातार तीसरी बार 2023-25 ​​सीजन के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो गई. अब बीसीसीआई आने वाले सीजन के लिए अभी से तैयारी पुख्ता करना चाहता है. वहीं इस बार के WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भिड़ने वाले हैं, जिसकी शुरुआत 11 जून से 15 जून तक चलेगा. 16 जून को इसके लिए एक रिजर्व दिन भी रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान हारता रहा, जेल में टकटकी लगाए देखते रहे इमरान खान, भारत की जीत के बाद बोले ऐसा रहा तो बर्बाद…

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >