ईशान किशन, मोहम्मद शमी BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, दो और नाम शामिल

बीसीसीआई ने सोमवार को 30 पुरूष और 21 महिला क्रिकेटरों को ए, बी और सी ग्रेड के सालाना कॉन्ट्रैक्ट देने की घोषणा की. जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड बी में शामिल किया गया है. जबकि ईशान किशन और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल भी नहीं किया गया है.

पिछले कॉन्ट्रैक्ट में 34 खिलाड़ियों को अनुबंध दिये गए थे. लेकिन इस बार सूची में 30 ही नाम शामिल हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान के नाम इसमें नहीं है.

सालाना कॉन्ट्रैक्ट से क्यों बाहर हुए मोहम्मद शमी और ईशान किशन

मोहम्मद शमी और ईशान किशन समेत 5 खिलाड़ियों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट से इसलिए बाहर किया गया, क्योंकि इस सीजन में उन्होंने किसी भी प्रारूप में एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. ईशान ने टी20 प्रारूप में वापसी की है लेकिन वह नये चक्र में हुई है. मुकेश पिछले सत्र में नहीं खेले थे. वहीं सरफराज ऑस्ट्रेलिया में टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेले.

शमी के लिए बंद हो गए भारतीय टीम के रास्ते

35 साल के मोहम्मद शमी के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के मायने हैं कि भारतीय टीम में उनके लिये वापसी के रास्ते बंद हो चुके हैं. शमी ने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. जबकि टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. शमी ने आखिरी वनडे मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

टीम इंडिया सालाना कॉन्ट्रैक्ट (सीनियर पुरूष ):

ग्रेड ए : शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा.

ग्रेड बी : वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर.

ग्रेड सी : अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरूण चक्रवर्ती, नीतिश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साइ सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रूतुराज गायकवाड़.

सालाना कॉन्ट्रैक्ट (सीनियर महिला)

ग्रेड ए : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रौड्रिग्स और दीप्ति शर्मा

ग्रेड बी : रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा

ग्रेड सी : राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरूंधति रेड्डी, श्रीचरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड A से बाहर, BCCI ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >