इन तीन टीमों का वर्ल्ड कप 2023 में सफर समाप्त, सूची में वर्ल्ड चैंपियन भी शामिल

वर्ल्ड कप 2023 से सबसे पहले बांग्लादेश की टीम बाहर हुई. बांग्लादेश की टीम ने अबतक 8 मैच खेले हैं, जिसमें उसे केवल दो मैच में जीत मिली और 6 मैचों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है. दो मैच जीतकर बांग्लादेश के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -1.142 है.

1 / 1
इन तीन टीमों का वर्ल्ड कप 2023 में सफर समाप्त, सूची में वर्ल्ड चैंपियन भी शामिल
फुल स्क्रीन में देखें

Kolkata: Bangladesh skipper Shakib Al Hasan being greeted by teammates after he dismissed Netherlands batter Colin Ackermann during ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Bangladesh and Netherlands, at Eden Gardens in Kolkata, Saturday, Oct. 28, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI10_28_2023_000145B)

इन तीन टीमों का वर्ल्ड कप 2023 में सफर समाप्त, सूची में वर्ल्ड चैंपियन भी शामिल

वर्ल्ड कप 2023 ने आधे से अधिक का सफर तय कर लिया है. अबतक 38 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. दो टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, तो तीन टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं. अबतक सभी 10 टीमें 8-8 मुकाबले खेल चुकी हैं. वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. तो आइये देखें कौन-कौन टीमों का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो चुका है.

बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने वाली टीम

वर्ल्ड कप 2023 से सबसे पहले बांग्लादेश की टीम बाहर हुई. बांग्लादेश की टीम ने अबतक 8 मैच खेले हैं, जिसमें उसे केवल दो मैच में जीत मिली और 6 मैचों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है. दो मैच जीतकर बांग्लादेश के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -1.142 है.

बांग्लादेश का वर्ल्ड कप 2023 में सफर

07 अक्टूबर – पहला मैच- अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

10 अक्टूबर – दूसरा मैच – इंग्लैंड ने 137 रन से हराया

13 अक्टूबर – तीसरा मैच – न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हराया

19 अक्टूबर – चौथा मैच – भारत ने 7 विकेट से हराया

24 अक्टूबर – पांचवां मैच – दक्षिण अफ्रीका ने 149 रनों से हराया

28 अक्टूबर – छठा मैच – नीदरलैंड ने 87 रन से हराया

31 अक्टूबर – सातवां मैच – पाकिस्तान ने 7 विकेट से हराया

06 नवंवबर – आठवां मैच – श्रीलंका को 3 विकेट से हराया

वर्ल्ड चैंपियन टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर

गत चैंपियन इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप 2023 सबसे खराब साबित हुआ. 7 मैचों में इंग्लैंड की टीम केवल एक ही मैच जीत पाई है. जबकि उसे 6 मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के केवल दो अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर बनी हुई है. नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद उसका वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो जाएगा. इंग्लैंड की टीम रिकॉर्ड 5 मैच हार चुकी है. उसे केवल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जीत मिली थी. अफगानिस्तान जैसी टीम से भी इंग्लैंड को हार मिली. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया था.

इंग्लैंड का वर्ल्ड कप 2023 में सफर

05 अक्टूबर – न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया

10 अक्टूबर – दूसरा मैच – बांग्लादेश ने 137 रन से रौंदा

15 अक्टूबर – तीसरा मैच – अफगानिस्तान ने 69 रन से हराया

21 अक्टूबर – चौथा मैच – दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन से हराया

26 अक्टूबर – पांचवां मैच – श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया

29 अक्टूबर – छठा मैच – भारत ने 100 रन से हराया

04 नवंबर – सातवां मैच – ऑस्ट्रेलिया ने 33 रन से हराया

बांग्लादेश से हारकर श्रीलंका भी वर्ल्ड कप से बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ मैच हारने के बाद श्रीलंका का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो चुका है. 9 नवंबर को उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है. श्रीलंका के लिए भी वर्ल्ड कप का सफर बेहद खराब रहा. शुरुआती तीन मैच हारने के बाद से ही श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल का रेस मुश्किलों भरा हो गया था. लगातार तीन मैच हारने के बाद नीदरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की. लेकिन हार ने उसका पीछा नहीं छोड़ और लगातार तीन मैच करने के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया.

श्रीलंका का वर्ल्ड कप 2023 में सफर

7 अक्टूबर- पहला मैच- दक्षिण अफ्रीका ने 102 रनों से हराया

10 अक्टूबर – दूसरा मैच – पाकिस्तान ने 6 विकेट से हराया

16 अक्टूबर – तीसरा मैच – ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया

21 अक्टूबर – चौथा मैच – नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया

26 अक्टूबर – पांचवां मैच – इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

30 अक्टूबर – छठा मैच- अफगानिस्तान ने 7 विकेट से हराया

02 नवंबर – सातवां मैच – भारत ने 302 रनों से हराया

06 नवंबर – आठवां मैच – बांग्लादेश ने 3 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >