11 साल पहले देखा 50 शतकों का सपना, 2025 में भविष्यवाणी की तरह हुआ पूरा, हैरान हुआ विश्व क्रिकेट

Anamul Haque Bijoy 50 Centuries in Domestic Cricket: बांग्लादेश के अनामुल हक बिजॉय 50 पेशेवर शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने 2014 में अपनी डायरी में लिखा सपना 2025 में पूरा कर दिखाया. एक बल्लेबाज का सपना अगर बड़ा हो, तो वह शतकों तक ही पहुंचता है- अनामुल ने यही कर दिखाया.

Anamul Haque Bijoy 50 Centuries in Domestic Cricket: कोई सपना देखे तो बड़ा देखे. क्रिकेटर अगर बैट्समैन हो तो सपना देखेगा तो शतकों के बारे में ही सोचेगा. बांग्लादेश के खिलाड़ी अनामुल हक के साथ ऐसा ही हुआ है. उन्होंने क्रिकेट में अपने 50 शतकों का सपना पूरा किया है. अनामुल हक बिजॉय 50 पेशेवर शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं. इस तरह उन्होंने 11 साल बाद, 2014 में किए गए अपने उस वादे को पूरा किया जो उन्होंने अपनी डायरी में लिखा था.

अनामुल ने 2008-09 सीजन में फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था. 2012-13 में उन्हें बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला. उन्होंने तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मैट में देश का प्रतिनिधित्व किया. वनडे में उन्होंने 49 मैचों में 29.39 की औसत से 1,352 रन बनाए, जो उनका सबसे सफल फॉर्मैट रहा. इस फॉर्मैट में उनके तीन शतक ही उनके इंटरनेशनल करियर के इकलौते शतक हैं. टेस्ट में 10 पारियों में वे कभी 25 रन तक नहीं पहुंचे, जबकि 20 टी20 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया. तीनों फॉर्मैट में टीम से बाहर होने के बावजूद अनामुल ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए. उनके कुछ अहम लक्ष्यों में 50 शतक भी शामिल थे.

डायरी में लिखे वादे को किया पूरा 

8 फरवरी 2025 को अनामुल ने अपनी डायरी का एक पन्ना शेयर किया, जिसमें 8 सितंबर 2014 को लिखा था. बंगाली भाषा में अपनी डायरी के नोट में उन्होंने लिखा, “2025-এর ওই বছর শেষ হওয়ার আগে আমার সেঞ্চুরি থাকবে ৫০টা”, जिसका अर्थ है, “2025 खत्म होने से पहले मेरे शतक 50 हो जाएंगे.” उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ ईश्वर का भी धन्यवाद किया. अनामुल ने लिखा, “सिर्फ अल्लाह ही जानता है, क्रिकेट मेरी जिंदगी के लिए क्या मायने रखता है! मैं आश्चर्यचकित हूँ, अल्लाह वह नहीं लौटाता जो तुम अपने दिल से मांगते हो.”

इसी साल मार्च तक अनामुल हक के नाम 47 शतक थे. फिर उन्होंने ढाका प्रीमियर लीग में गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स के लिए एक ही हफ्ते में दो शतक जड़े. मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ 143 गेंदों में नाबाद 149 और गुलशन के खिलाफ 142 गेंदों में नाबाद 144. 21 अप्रैल को लेजेंड्स ऑफ रुपगंज के खिलाफ उन्होंने 105 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाकर 50 शतकों का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया. इस समय अनामुल बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा पेशेवर शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं.

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के सर्वाधिक शतक (21 अप्रैल 2025 तक)

अनामुल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 24 और लिस्ट ए क्रिकेट में 23 शतक लगाए, जबकि टी20 क्रिकेट में उनके नाम पर 3 शतक रिकॉर्डेड हैं. अनामुल के पीछे बांग्लादेश नईम इस्लाम हैं, जिनके नाम पर कुल 46 शतक हैं, जबकि बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल तीसरे स्थान पर हैं,  जिन्होंने 45 शतक लगाए हैं. 

अनामुल हक: 24 फर्स्ट क्लास, 23 लिस्ट ए, 3 टी20 – कुल 50 शतक

नईम इस्लाम: 33 फर्स्ट क्लास, 13 लिस्ट ए, 0 टी20 – ���ुल 46 शतक

तमीम इकबाल: 17 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट ए, 4 टी20 – कुल 45 शतक

पिच सही, बल्लेबाजों में आत्मविश्वास नहीं, अपनी KKR पर ही भड़के ड्वेन ब्रावो, गिनाए हार के कारण

कोलकाता में हर्षा भोगले ने कमेंट्री क्यों नहीं की? क्या CAB का था दबाव, खुद किया खुलासा

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना, निकोलस पूरन को भी मिला बड़ा सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >