Ball Tampering Issue: भारत के दबाव में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले को दबा दिया, वार्नर ने मांगा स्पष्टीकरण

Ball Tampering Issue: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहले अभ्यास मैच में बॉल टैंपरिंग का मामला उठा. भातीय क्रिकेट टीम के ऊपर गेंद को स्क्रैच करने का आरोप लगाकर गेंद बदल दी गई. अब वार्नर (David Warner) ने कहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुद्दे को जल्द से जल्द दबा दिया और इस पर स्पष्टीकरण मांगा है.

Ball Tampering Issue: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मैकाय, ऑस्ट्रेलिया में चल रहे अभ्यास मैच में अंपायर ने गेंद बदल दी. गेंद बदलने की वजह ‘बॉल टैंपरिंग’ बनी. दरअसल ऑस्ट्रेलिया ए को जीत के लिए अंतिम दिन 88 रन चाहिए थे. भारत ए को जीत के लिए 7 विकेट. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान नाथन मेकस्वीनी और ब्यु वेबस्टर आउट ही नहीं हो रहे थे. इसी दौरान खबरों के मुताबिक भारतीय टीम ने गेंद में स्क्रैच लगाकर उसे टैंपर करने का प्रयास किया, जिसे अंपायर ने खेल का उल्लंघन माना और गेंद बदल दी. भारतीय खिलाड़ी, विशेषकर इशान किशन, इस फैसले से नाखुश थे तथा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे मूर्खतापूर्ण फैसला करार दिया था.

वार्नर ने कहा मामला स्पष्ट होना चाहिए

आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जब आस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली तो क्या हुआ था. वार्नर ने कहा कि मामला खत्म कर दिया गया है क्योंकि भारत की सीनियर टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने वाली है. सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार वार्नर ने कहा कि इस मसले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अंतिम फैसला करना है. मुझे लगता है कि भारतीय टीम इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने वाली है और इसलिए संचालन संस्था ने यह मामला जल्द से जल्द खत्म कर दिया गया. उन्होंने कहा, कि अगर अंपायरों को लगता है कि कुछ हुआ है, तो मुझे यकीन है कि इस पर आगे की कार्रवाई होगी. मुझे लगता है कि अंपायरों या मैच रेफरी को इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब भी देना चाहिए.

वार्नर झेल चुके हैं, टैंपरिंग का दंश 

हालांकि आपको बता दें कि डेविड वार्नर अपने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ इसी तरह का आरोप झेल चुके हैं. सैंडपेपरगेट स्कैंडल में उन्हें बॉल टैंपरिंग का दोषी पाया गया था. साल 2018 में द. अफ्रीका के साथ तीसरे टेस्ट मैच में कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने गेंद को सैंडपेपर से रगड़ा था. इसके बाद चली लंबी कार्रवाई के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर और बेनक्रॉफ्ट को क्रिकेट से निलंबन का दंश झेलना पड़ था. एक साल का निलंबन झेलने के बाद ही वार्नर क्रिकेट के मैदान पर वापस आ पाए थे.   

आपको बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. भारत की यह सीरीज 22 नवंबर से शुरू होगी. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी. हालांकि पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए रोहित के शामिल होने को लेकर संशय है और ऐसी स्थिति में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम का नेतृत्व करेंगे. भारत की यह सीरीज 5 टेस्ट मैचों की है, जो लगभग डेढ़ महीने चलेगी.  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >