नेशनल टी20 चैंपियनशिप से बाबर आजम ने नाम लिया वापस, पीसीबी को दिखाया आईना

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान की नेशनल टी20 चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है.

Babar Azam: न्यूजीलैंड में होने वाली आगामी श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर किए गए पूर्व कप्तान बाबर आजम ने राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है. बाबर, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज नसीम शाह को 16 मार्च से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए टीम में नहीं चुना गया था. इन तीनों खिलाड़ियों को हालांकि वनडे टीम में बरकरार रखा गया है.

टीम की घोषणा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने संकेत दिया था कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल बाबर, रिजवान, नसीम इस सप्ताह फैसलाबाद में शुरू होने वाले राष्ट्रीय टी-20 में हिस्सा लेंगे. बाबर और नसीम ने हालांकि कार्यभार प्रबंधन और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है.

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अप्रैल के मध्य में पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने वाली है, इसलिए यह स्पष्ट है कि वे फ्रेंचाइजी लीग को प्राथमिकता दे रहे हैं. सूत्र ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की असंगत नीतियों को देखते हुए ये खिलाड़ी जानते हैं कि अगर वे पीएसएल में कुछ अच्छे प्रदर्शन करते हैं तो वे राष्ट्रीय टी20 टीम में वापस आ जाएंगे, जिससे सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा होगी.’’

बाबर ने 2020 के बाद से कोई घरेलू प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है. चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर अपनी तैयारियों में समय देना चाहते हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बाबर किस तरह वापसी करते हैं. 

WPL 2025: मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में, अब दिल्ली से होगी खिताबी जंग

युवराज और सचिन के धमाल के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर कटाया फाइनल का टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >