बैटिंग में फेल बाबर आजम, कप्तानी में बनाया रिकॉर्ड, PSL इतिहास में छा गई पेशावर जाल्मी

PSL 2025 Peshawar Zalmi Record: पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम ने फिर एक बार निराश किया. हालांकि उनकी टीम पेशावर जाल्मी ने मुल्तान सुल्तान्स को 120 रन से हराकर PSL इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. अब्दुल समद की 14 गेंदों में 40 रन की पारी और अली रजा के 4 विकेट मैच के टर्निंग पॉइंट रहे. मुल्तान की टीम 228 रन के जवाब में सिर्फ 107 रन पर सिमट गई.

PSL 2025 Babar Azam Captains Peshawar Zalmi Record win: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का नौवां मुकाबला 19 अप्रैल को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पेशावर जाल्मी और मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला गया, जो एकतरफा अंदाज में पेशावर जाल्मी ने जीत लिया. बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने इस मैच में 120 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. इसके साथ ही उसने PSL इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड लाहौर कलंदर्स के नाम था जिन्होंने 2023 में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 119 रनों से हराया था. लेकिन अब पेशावर की यह ऐतिहासिक जीत हर मायनों में सबसे ऊपर है.

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शुरुआती झटकों के बावजूद मजबूत स्कोर खड़ा किया. कप्तान बाबर आजम का खराब फॉर्म इस बार भी जारी रहा और वह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, टीम को संजीवनी दी टॉम कोहलर कैडमोर और मोहम्मद हारिस ने. दोनों ने पारी को संभालते हुए तेजी से रन बटोरे. लेकिन असली धमाका मैच के अंतिम ओवरों में हुआ जब अब्दुल समद और मिचेल ओवेन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 227 तक पहुंचा दिया. अब्दुल समद ने मात्र 14 गेंदों में 40 रन बनाते हुए विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. ओवेन ने भी उनका भरपूर साथ दिया और 15 गेंदों में 34 रनों की तेज पारी खेली. इन दोनों की साझेदारी ने अंतिम पांच ओवरों में टीम के खाते में 84 रन जोड़ दिए, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया.

अली रजा की शानदार गेंदबाजी के ध्वस्त हुए सुल्तान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान्स की शुरुआत कुछ हद तक ठीक रही, लेकिन पावरप्ले के बाद पूरी बल्लेबाजी बिखर गई. पहले सात ओवर में 63 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद टीम ने अगले 44 रन में अपने आठ विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 107 रन पर सिमट गई. बल्लेबाजों की इस नाकामी के पीछे सबसे बड़ा हाथ पेशावर के 17 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज अली रजा का रहा. अली ने अपने चार ओवर के स्पेल में केवल 21 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और मुल्तान के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी. उन्होंने कामरान गुलाम, माइकल ब्रेसवेल, एश्टन टर्नर और इफ्तिखार अहमद जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके अलावा आरिफ याकूब ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर तीन विकेट लिए. 

मुल्तान की ओर से केवल उस्मान खान ने थोड़ी लड़ाई दिखाई, जिन्होंने 22 गेंदों में 44 रन बनाए. उनके अलावा शे होप ने 20 रन और रिजवान ने 15 रन की छोटी पारी खेली, लेकिन कोई भी बल्लेबाज टीम को संकट से उबार नहीं सका. इस हार के साथ मुल्तान को न केवल दो अंक गंवाने पड़े, बल्कि यह पीएसएल इतिहास की रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार भी बन गई. अबदुल समद को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. 

PSL में सबसे बड़े रन अंतर से जीत का दर्ज करने वाली टीम

सालटीमबनामजीत का अंतर
2025पेशावर जाल्मीमुल्तान सुल्तान्स120 रन
2023लाहौर कलंदर्सइस्लामाबाद यूनाइटेड119 रन
2022मुल्तान सुल्तान्सक्वेटा ग्लेडिएटर्स117 रन
2021मुल्तान सुल्तान्सक्वेटा ग्लेडिएटर्स110 रन

पीएसएल 2025 के इस सीजन की बात करें तो अब तक ज्यादातर मुकाबले एकतरफा साबित हुए हैं. शुरुआती तीन मैचों में दो बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती थी, लेकिन इसके बाद लगातार छह मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. इनमें से पांच बार तो टीमों ने 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया और किसी भी बार विपक्षी टीम लक्ष्य के करीब तक नहीं पहुंच सकी. यह ट्रेंड साफ इशारा करता है कि इस सीज़न में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदे का सौदा साबित हो रहा है.

भारत-पाकिस्तान में दो लीग, लेकिन जलवा एक ही नाम का, छा गए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले बल्लेबाज

गम और आंसुओं से भरा मैदान, वेस्टइंडीज ने 65 गेंद में 167 रन बना जीत लिया मैच, लेकिन एक चूक… 

मिचेल स्टार्क से तुलना पर आवेश खान का रौबदार जवाब, आखिरी लम्हों में मैच बचाने की रणनीति का भी खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >