विराट और रोहित का जमाना गया, 2024 में अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी बना ICC का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Azmatullah Omarzai: आईसीसी ने 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ ओडीआई प्लेयर की घोषणा कर दी है. तमाम स्टार खिलाड़ियों को पीछे करते हुए अजमतुल्लाह उमरजई को इसके लिए चुना गया.

Azmatullah Omarzai: आईसीसी ने 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ ओडीआई प्लेयर की घोषणा कर दी है. तमाम स्टार खिलाड़ियों को पीछे करते हुए अजमतुल्लाह उमरजई को इसके लिए चुना गया. सोमवार को आईसीसी ने अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय पुरुष क्रिकेटर चुना. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज उमरजई ने 2024 में अफगानिस्तान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

चौबीस साल के उमरजई ने 2023 के अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाया और पिछले साल दुनिया के अग्रणी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में शामिल रहे. उमरजई ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया. इसके साथ ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वह सबसे प्रभावशाली साबित हुए.

अफगानिस्तान ने 2024 में अपनी पांच में से चार एकदिवसीय श्रृंखलाएं जीतीं. जिसमें अजमतुल्लाह शानदार प्रदर्शन किया है. उमरजई ने पिछले साल 14 मैच में से 17 विकेट लेने के अलावा 417 रन बनाए. उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और जिंबाबवे के खिलाफ लगातार चार श्रृंखला जीती. वह रहमानुल्लाह गुरबाज के बाद अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज और एएम गजनफर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. 

धर्म के कारण भारत की आर वैशाली से हाथ मिलाने से इनकार, उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी की हरकत से सोशल मीडिया पर बवाल

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर उमरजई ने पूरे साल बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 52.12 की औसत से रन बनाए और 20.47 की औसत से विकेट लिए. उमरजई ने अपने साल के पहले ही एकदिवसीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 149 रन की पारी खेली थी. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 50 गेंद पर नाबाद 86 रन की आक्रामक पारी भी खेली जिससे अफगानिस्तान ने दूसरे एकदिवसीय में जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम की.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने खत्म किया 35 साल का सूखा, पाकिस्तान को घर में धोकर लिखा जीत का नया अध्याय

भारतीय कप्तान का ऐसा छक्का जो मैदान के बाहर बहने वाली नदी भी पार कर गया, इतिहास में दोबारा ऐसा नहीं हुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >