प्यार मिलता…, अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली के फोटो लाइक वाले किस्से पर कही ये बात

Avneet Kaur breaks silence on Virat Kohli accidental Instagram like: विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर की फोटो लाइक करने से मचा बवाल अब फिर चर्चा में है. क्रिकेट से दूर कोहली अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार कारण है अवनीत का रिएक्शन, उन्होंने इस मामले पर पहली बार टिप्पणी की है.

Avneet Kaur breaks silence on Virat Kohli accidental Instagram like: सोशल मीडिया पर सिर्फ एक लाइक कितना बवाल करा सकता है, यह विराट कोहली से कोई पूछे. वही लाइक किसी को फेमस करा सकता है, यह टीवी ऐक्ट्रेस अवनीत कौर से बेहतर कौन जान सकता है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भले ही इस समय क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन वह लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. कभी उनकी सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियां बटोर लेती हैं, तो कभी उनके करियर को लेकर नई-नई अटकलें सामने आती हैं. इस बार चर्चा का विषय बना है अवनीत कौर का रिएक्शन है. वही अवनीत कौर, जिनकी एक तस्वीर को लाइक करने के चलते कोहली अचानक विवादों में आ गए थे.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और टीवी ऐक्ट्रेस अवनीत कौर ने विराच कोहली के फोटो लाइक करने वाले मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. यह बयान उस घटना के महीनों बाद आया है. आईपीएल 2025 के दौरान अप्रैल में कोहली की उनकी एक पोस्ट पर ‘इंटरैक्शन’ चर्चा में आ गई थी. उस समय कोहली ने इंस्टाग्राम पर अवनीत की एक तस्वीर, जिसमें वह लाइम ग्रीन क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में थीं, उसको लाइक किया था. चूंकि कोहली के इंस्टाग्राम पर 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो उनकी हर छोटी-बड़ी एक्टिविटी तुरंत फैन्स की नज़र में आ ही जाती है, तो यह भी फैन्स की नजर से छिपा नहीं रह सका. स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हुए और इस ‘लाइक’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें होने लगीं.

‘प्यार मिलता रहे… और क्या कह सकती हूं’

यह घटना जल्दी ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी. अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट लव इन वियतनाम के ट्रेलर लॉन्च पर जब अवनीत से सोशल मीडिया पर बड़े नामों से मिल रहे ध्यान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा , “मिलता रहे प्यार… और क्या ही कह सकती हूं.” इस विवाद के बाद अवनीत कौर के फॉलोअर्स एक मिलियन बढ़ गए, उन्हें 12 नए ब्रांड डील्स मिले और उनकी ब्रांड वैल्यू करीब 30% तक बढ़ गई.

विराट ने दी थी सफाई

 जैसे-जैसे चर्चाएं बढ़ीं, सवाल उठने लगे कि यह एंगेजमेंट जानबूझकर हुआ था या गलती से. मामला बढ़ने पर कोहली ने सफाई दी थी कि यह उनके द्वारा नहीं बल्कि इंस्टाग्राम एल्गोरिद्म की वजह से हुआ. उन्होंने कहा था कि उन्होंने जानबूझकर वह फोटो लाइक नहीं की थी. उन्होंने लिखा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब मैं अपना फीड क्लियर कर रहा था, तब शायद एल्गोरिद्म की वजह से यह इंटरैक्शन अपने आप दर्ज हो गया. इसके पीछे मेरी कोई मंशा नहीं थी. मैं अनुरोध करता हूं कि इसको लेकर बेवजह अटकलें न लगाई जाएं. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.”

अवनीत और विराट अपने-अपने करियर में व्यस्त

जहां 23 साल की अवनीत कौर की फिल्म लव इन वियतनाम 12 सितंबर 2025 को रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ शांतनु माहेश्वरी और वियतनाम की एक्ट्रेस खा एनगन भी नजर आएंगी. वहीं विराट कोहली की बात है, तो उनके फैन्स को अभी मैदान पर उनकी वापसी का इंतजार करना होगा. उम्मीद है कि वह टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फिर से एक्शन में दिखेंगे. यह सीरीज अक्टूबर में खेली जानी है, जिसमें तीन वनडे मैच शामिल होंगे. विराट इसके लिए भारतीय सरजमीं से दूर लंदन में प्रैक्टिस में व्यसत हैं. उन्होंने अभ्यास के लिए लॉर्ड्स ग्राउंड को अपना ठिकाना बनाया है. 

ये भी पढ़ें:-

सचिन तेंदुलकर चाहते हैं क्रिकेट के इस नियम में बदलाव, कहा- खिलाड़ी खुश नहीं होते जब…

किट बैग में बड़ी सी ईंट लेकर क्यों चलते थे वसीम अकरम, पॉडकास्ट में किया मजेदार खुलासा

रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने के लिए लाया गया है खतरनाक टेस्ट! पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >