सूर्यकुमार यादव को छेड़ने वाली महिला क्रिकेटर को हो गया भारत से प्यार, साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया बॉलिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी एमांडा वेलिंगटन ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया है. पिंक कलर की साड़ी में एमांडा बहुत सुंदर लग रही हैं.

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है. जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों को भारत काफी पसंद आ रहा है. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों को यहां की वादियों के साथ-साथ भारतीय परिधान ने भी खासा आकर्षित किया है. ऑलराउंडर खिलाड़ी एमांडा वेलिंगटन की एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे भारतीय फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

एमांडा वेलिंगटन ने शेयर की साड़ी में अपनी बेहद खुबसूरत तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया बॉलिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी एमांडा वेलिंगटन ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया है. पिंक कलर की साड़ी में एमांडा बहुत सुंदर लग रही हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में अपने फैन्स से पूछा भी है कि क्या उन्होंने गलत पहनी है. कैप्शन में एमांडा ने लिखा, वेल्लो इन ए साड़ी. अगर मैंने इसे गलत पहना है तो कृपया मुझे बताएं. आप क्या सोचते हैं.

सूर्यकुमार यादव को स���शल मीडिया पर छेड़ चुकी हैं एमांडा वेलिंगटन

एमांडा वेलिंगटन वही खिलाड़ी हैं, जिसने भारतीय स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को सोशल मीडिया पर परेशान किया था. दरअसल जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर गयी थी, तो सूर्यकुमार यादव ने दौरे पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने लिखा था, हेलो वेलिंगटन. यह पोस्ट सूर्या ने वेलिंगटन पहुंचने पर पोस्ट किया था, लेकिन एमांडा वेलिंगटन ने इस पोस्ट पर सूर्या के जमकर मजे लिये और लिखा, हेलो यादव.

Also Read: ICC T20I Ranking: सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, पाक खिलाड़ी को पछाड़ टॉप पर कब्जा

एमांडा वेलिंगटन को हो गया भारत से प्यार

ऐसा लगता है ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एमांडा वेलिंगटन को भारत से प्यार हो गया है. भारतीय परिधान में तस्वीर शेयर करने के साथ-साथ आपको बता दें, इस महिला क्रिकेटर ने हाथों में मेहंदी भी लगवायी थी.

टी20 सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया ने किया कब्जा, एक मैच नहीं जीत पायी टीम इंडिया

भारत के साथ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज को ऑस्ट्रेलियाई टीमने जीत लिया है. अबतक चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैच पर जीत दर्ज कर ली है. जबकि एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ. 20 दिसंबर को आखिरी मुकाबला खेला जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >