WTC 2025 फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Australia Team for WTC 2025 Final: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. पैट कमिंस 15 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे. 11 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में फाइनल खेला जाएगा.

Australia Team for WTC 2025 Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. 11 जून से लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे, जबकि अनुभवी पेसर जोश हेजलवुड और ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन वापसी कर रहे हैं. स्टीव स्मिथ को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम में अधिकतर खिलाड़ी वहीं हैं, जो भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा रहे हैं. 

कंगारू टीम मेंं कैमरून ग्रीन की भी वापसी हुई है. बैक सर्जरी से उबर चुके ग्रीन 12 महीने से अधिक समय के बाद टीम में लौटे हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम अनुभव से भरपूर है और पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी. कमिंस और हेजलवुड के अलावा, टीम में मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड जैसे पेसर भी हैं, जबकि नाथन लायन और मैट क्यूनेमन दो स्पिनर होंगे. जॉश इंग्लिस को एलेक्स केरी के बैकअप विकेटकीपर के रूप में नामित किया गया है, जबकि ब्रेंडन डॉग्गेट टीम के साथ एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में यात्रा करेंगे. 

ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही 15 सदस्यीय टीम के सदस्य 26 जून से शुरू हो रही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की है. इसी टीम के साथ कंगार टीम कैरेबिया भी जाएगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम में सैम कोंस्टास और ब्यू वेबस्टर को भी मौका मिला है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. 

दूसरी बार WTC Final में ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दूसरी बार फाइनल में है. 11 जून से दक्षिण अफ्रीका से उसका लॉर्ड्स में सामना होगा. 2023 में भारत को हराकर उसने पहली बार WTC फाइनल जीता था. वहीं भारत पहली बार इस प्रतिष्ठित फाइनल में नहीं होगा. 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया ने इसे गंवाया था, वहीं दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराया था. 

चयन समिति ने जीत का जताया भरोसा

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास एक संतुलित टीम है और उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत सकती है. बेली ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं और पैट (कमिंस), जोश (हेजलवुड) और कैमरन (ग्रीन) की टीम में वापसी के लिए उत्साहित हैं. टीम ने श्रीलंका में एक शानदार श्रृंखला जीतकर WTC साइकिल को समाप्त किया, उसके बाद भारत के खिलाफ एक मजबूत गर्मी में जीत दर्ज की, जो एक दशक में पहली बार था.”

उन्होंने आगे कहा, “यह उन श्रृंखलाओं ने दो साल की साइकिल में लगातार प्रदर्शन किया और अब हमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को बचाने का बेहद रोमांचक अवसर मिल रहा है. यह ग्रुप के लिए बहुत मायने रखता है कि वे फाइनल तक पहुंचे हैं और वे दक्षिण अफ्रीका द्वारा लॉर्ड्स में पेश की जाने वाली चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.”

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कॉनस्टास, मैट क्यूनेमन, मार्नस लैबुशेन, नाथन लायन, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, बो वेबस्टर. ट्रेवल रिजर्व: ब्रेंडन डॉग्गेट.

रीस्टार्ट IPL 2025 के प्लेऑफ समीकरण: 7 टीमें रेस में, कौन-कैसे पहुंचेगा टॉप 4 में? देखें

जो विराट ने हासिल किया, रोहित भी कर सकते थे, लेकिन…, अश्विन ने बताया इससे चूक गए हिटमैन

19 साल के लड़के को कैसे भेज दिया? विराट कोहली को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने बताई 2008 की वह बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >