AUS vs PAK: ‘टी20 सीरीज भी जीतेंगे’, रिजवान ने भरी हुंकार

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सफलता के बाद पाकिस्तान के कप्तान रिजवान की निगाहें टी20 सीरीज पर टिक गई हैं. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी टीम एकजुट होकर खेलेगी तो हम टी20 सीरीज भी जीत सकते हैं.

AUS vs PAK: पाकिस्तान के एकदिवसीय मैचों के क्रिकेट कप्तान मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतने का भरोसा है. वह घरेलू टीम पर वाइटवॉश करने पर निगाहें लगाये हैं. रिजवान की अगुआई वाली पाकिस्तानी टीम ने 2002 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही सरजमीं पर वनडे श्रृंखला में हराकर सभी को हैरान कर दिया. मैच की पूर्व संध्या पर ‘ड्रेसिंग रूम पेप टॉक’ में रिजवान ने कहा कि अगर पाकिस्तानी टीम एकजुट होकर खेलती है तो उसके पास टी20 सीरीज में भी वाइटवॉश करने का पूरा मौका है.

प्रमुख खिलाड़ियों को दिया था आराम

ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने पर्थ में निर्णायक वनडे में अपने पांच सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया था. इस अहम मैच में खिलाड़ियों को आराम देने की पूर्व खिलाड़ियों ने काफी आलोचना की. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने भी इस नतीजे पर निराशा व्यक्त की थी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज और पाकिस्तान के कोच जेसन गिलेस्पी ने मैच की कवरेज को लेकर कहा कि यह निराशाजनक था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को इतना प्रोमोट नहीं किया.

टी20 सीरीज भी जीत सकते हैं हम: रिजवान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी पेप टॉक में रिजवान ने खिलाड़ियों से कहा कि हमने वनडे श्रृंखला जीतने का जश्न मनाया, क्योंकि किसी ने भी ऑस्ट्रेलिया में हमारे जीतने की उम्मीद नहीं की थी. लेकिन साथ ही सभी खिलाड़ियों को यह भी याद रखना चाहिए कि वे पाकिस्तान के दूत हैं और उन्हें दौरे पर हर वक्त उचित बर्ताव करना चाहिए. रिजवान ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी को विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब जीतने की कोशिश करनी चाहिए ताकि हम दिखा सकें कि पाकिस्तान में क्या करने की क्षमता है. अब समय आ गया है जब टीम भविष्य में जिस भी देश का दौरा करे, वहां नये रिकॉर्ड बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >