AUS vs ENG T20 WC: बटलर की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया

England vs Australia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने पहले ऑस्ट्रेलिया को 125 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 11.4 ओवर में दो विकेट पर 126 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इंग्लैंड की ओर से बटलर ने नाबाद 71 रन बनाये.

Live Updates
4:05 AM. 31 Oct 21 10:35 PM. 30 Oct

क्रिस जॉर्डन मैन ऑफ दी मैच

क्रिस जॉर्डन मैन ऑफ दी मैच चुने गये. जॉर्डन ने 4 ओवर में 17 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

4:05 AM. 31 Oct 21 10:35 PM. 30 Oct

इंग्लैंड की ओर से बटलर ने बनाये नाबाद 71 रन

इंग्लैंड की जीत में सलामी बल्लेबाज जोश बटलर की बड़ी भूमिका रही. बटलर ने 32 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाये. जबकि रॉय ने 22 और बेयरस्टो 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एगर और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट चटकाये.

4:05 AM. 31 Oct 21 10:35 PM. 30 Oct

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप 1 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही प्वाइंट टेबल में इंग्लैंड ने लगातार तीन जीत के बाद 6 अंक लेकर टॉप पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले 125 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 11.4 ओवर में दो विकेट खोकर 126 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

3:55 AM. 31 Oct 21 10:25 PM. 30 Oct

इंग्लैंड को दूसरा झटका, मलान 8 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 10वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. डेविड मलान 1 चौके की मदद से 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए. मलान को एगर ने अपना शिकार किया.

3:55 AM. 31 Oct 21 10:25 PM. 30 Oct

बटलर की तूफानी पारी, 25 गेंदों में जमाया अर्धशतक

इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस समय तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 25 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

3:55 AM. 31 Oct 21 10:25 PM. 30 Oct

इंग्लैंड को पहला झटका, रॉय 22 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. जेसन रॉय 20 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर जंपा के शिकार हुए.

मुख्य बातें

England vs Australia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने पहले ऑस्ट्रेलिया को 125 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 11.4 ओवर में दो विकेट पर 126 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इंग्लैंड की ओर से बटलर ने नाबाद 71 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >