AUS vs ENG: लाहौर में आज ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, जानें मौसम और पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और हेड टू हेड रिकॉर्ड

AUS vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी नॉकआउट टूर्नामेंट में एक भी हार टीम का सेमीफाइनल का रास्ता कठिन बना देगी. तो लाहौर में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मैच में मौसम और पिच का क्या खेल रहेगा और दोनों टीमों की परेशानी और साथ में जानते हैं, इनका हेड टू हेड रिकॉर्ड.

AUS vs ENG: दो टीमें जिनकी प्रतिद्वद्विता भारत पाकिस्तान से कम नहीं है, चैंपियंस ट्रॉफी में आज 22 फरवरी को आमने सामने होंगी. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट में ऐतिहासिक रूप से काफी आक्रामक रूप से खेलते हैं. इनके बीच एशेज शृंखला विश्व प्रसिद्ध है और अब चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों ही टीमें ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में आज भिड़ेंगी. जहां इंग्लैंड भारत के खिलाफ 3-0 से हारकर यहां आया है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवाकर चैंपियंस ट्रॉफी में उतर रहा है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही अपने सीनियर खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं. इस नॉकआउट टूर्नामेंट में एक भी हार टीम का सेमीफाइनल का रास्ता कठिन बना देगी. तो लाहौर में होने वाले इस मैच में मौसम और पिच का क्या खेल रहेगा और दोनों टीमों की परेशानी और साथ में जानते हैं, इनका हेड टू हेड रिकॉर्ड. 

इंग्लैंड ने 2023 वनडे विश्व कप की शुरुआत के बाद से अपने पिछले 23 वनडे में से 16 मैच गंवाए हैं. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट में पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, मिशेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों की कमी महसूस करेगी. गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में इंग्लैंड अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की तलाश में उतरेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी पुरानी सफलता को दोहराना चाहेगा. कंगारू टीम ने 2006 और 2009 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था.

फॉर्म में संघर्षरत दोनों टीमें

पिछली बार दोनों टीमों की भिड़ंत सितंबर 2024 में हुई पांच मैचों की वनडे सीरीज में हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीत दर्ज की थी. हालांकि, इस बार ऑस्ट्रेलिया को कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का सामना करना पड़ेगा.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की बात करें, तो ट्रेविस हेड टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज साबित हो सकते हैं. उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 101 और 89 रनों की शानदार पारियां खेली थीं. पिछले साल ट्रेंट ब्रिज में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 154 रन भी बनाए थे.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और ब्रायडन कार्स शामिल हैं, जो कंगारू बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. वहीं, स्पिन विभाग में आदिल रशीद की भूमिका अहम रहेगी. रशीद इस साल अब तक खेले गए तीन वनडे मैचों में 7 विकेट चटका चुके हैं. पाकिस्तान की स्पिन-अनुकूल पिचों को देखते हुए वह इंग्लैंड के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं.

गद्दाफी स्टेडियम की पिच और मौसम रिपोर्ट

गद्दाफी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है. यहां हाई-स्कोरिंग मैच ज्यादा देखने को मिलते हैं. लाहौर में अब तक खेले गए 69 वनडे मुकाबलों में, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मैच जीते. जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 32 मुकाबलों में जीत हासिल की. वहीं एक मैच टाई रहा और एक का कोई नतीजा नहीं निकला.

इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर- 375/3 रहा है जो, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच में 2015 में बना था. वहीं सबसे बड़ा सफल रन चेज- 349/4 यह पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में 2022 में बना था.   लाहौर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है. पहले गेंदबाजी करना आदर्श विकल्प होगा, इसलिए एक उच्च स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है.

हाल ही में लाहौर में पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका की त्रिकोणीय सीरीज़ का मैच खेला गया. न्यूजीलैंड ने 330 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 252 रन बनाए. पिच की स्थिति स्थिर रहने की उम्मीद है, जिससे लाहौर में एक और उच्च स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है.

मौसम पूर्वानुमान

पूरे दिन हल्की धुंध रहने की संभावना है. तापमान 10°C से 23°C के बीच रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हवा की गति 8 किमी/घंटा होगी और मौसम की आर्दता 95% रहने का अनुमान है.  

वनडे में आमने-सामने इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया

  • वनडे में कुल मुकाबले: 161
  • ऑस्ट्रेलिया जीता: 91
  • इंग्लैंड जीता: 65
  • टाई: 2
  • कोई नतीजा नहीं: 3

चैंपियंस ट्रॉफी में आमना-सामना

  • कुल मुकाबले: 5
  • इंग्लैंड जीता: 3
  • ऑस्ट्रेलिया जीता: 2

2004 सेमीफाइनल: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया.
2009 सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया.

यह भी पढ़ें: ‘मैं चाहता हूं पाकिस्तान जीते’, भारत-पाक मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेटर के बयान से मची खलबली

AUS vs ENG: लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे मैच

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच शनिवार, 22 फरवरी को खेला जाएगा. यह डे-नाइट मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट प्रशंसक भारत में स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर सभी एक्शन लाइव देख सकते हैं. जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी लाइवस्ट्रीम देखा जा सकता है.

संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जैमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, एडम जम्पा, सीन एबट

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही हाल के दिनों में कमजोर फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन इस मुकाबले में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता. इंग्लैंड का मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण और आदिल रशीद की स्पिन ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ा सकती है, वहीं ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की जिम्मेदारी होगी कि वे ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को मजबूत आधार दें. गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी, इसलिए एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Watch Video: फील्डर ने हेलमेट पर रोका बॉल और टीम पहुंच गई फाइनल में

यह भी पढ़ें: RCB vs MI: मुंबई ने रोकी बंगलुरु की हैट्रिक, सांसे रोक देने वाले मैच में चार विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >