Prithvi Shaw की कार पर हमला, सेल्फी लेने से किया था इनकार, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Prithvi Shaw Attack: टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कार पर हमला किया गया है. इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि जब शॉ ने कुछ लोगों को दुबारा सेल्फी लेने से मना किया तो उनलोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया.

Prithvi Shaw Attack: टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर कथित हमले की खबर है. शॉ उस वक्त कार में मौजूद नहीं थे, जब अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि पृथ्वी ने कार की खिड़की से कुछ लोगों को सेल्फी लेने से मना कर दिया था, इसके बाद उनलोगों ने कार पर हमला कर दिया. हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आयी है. पुलिस ने 8 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई पुलिस ने घटना के बारे में प्रारंभिक जानकारी दी है कि ओशिवारा पुलिस ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर कथित हमले के मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह हमला तक हुए जब शॉ ने दो लोगों के साथ दूसरी बार सेल्फी लेने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक हमलावरों ने शॉ के दोस्त की कार का पीछा कर उसपर हमला किया. शॉ उस वक्त कार में मौजूद नहीं थे.

कार का पीछा कर किया हमला

एबीपी न्यूजी की रिपोर्ट में कहा गया कि शॉ के कुछ प्रशंसक होटल में उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे. दो लोगों ने एक बार सेल्फी ली और दुबारा सेल्फी लेने की जिद कर रहे थे. तब शॉ ने मना कर दिया और होटल के मैनेजर ने उनको होटल से बाहर निकाल दिया. दोनों गुस्से में थे. जब शॉ की कार लेकर उनके दोस्त आशीष यादव होटल से बाहर निकले तो उनलोगों ने कार का पीछा किया और आगे उसे रोककर उसपर हमला कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

पहले भी विवाद में फंस चुके हैं शॉ

यह पहली बार नहीं है जब पृथ्वी शॉ किसी विवाद में फंसे हों. वेलेंटाइन डे के मौके पर शॉ की फोटो उनकी कथित गर्लफ्रेंड निधि रवि तापड़िया के साथ पोस्ट की गयी. पोस्ट को कैप्शन दिया गया, “हैप्पी वैलेंटाइन्स माय वाइफ”, और निधि को भी टैग किया गया. सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया गया कि इस तस्वीर को शॉ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी. लेकिन शॉ ने तस्वीर को एडिटेड बताया और कहा कि उन्होंने ऐसी कोई तस्वीर शेयर नहीं की है. उन्होंने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि तस्वीर फर्जी और संपादित थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >