IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से रौंदा, शान से एशिया कप के फाइनल में

IND vs Sri Lanka Highlights: एशिया कप सुपर चार के मुकाबले में भारत ने मंगलवार को श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया है. एक लो स्कोरिंग मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और श्रीलंका को 172 रनों पर समेट दिया. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने खराब बल्लेबाजी के बीच 213 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 53 रनों की पारी खेली. विराट कोहली और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए. इस जीत के बाद भारत शान से एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है. अब पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वह फाइनल में प्रवेश करेगी.

Live Updates
4:55 AM. 13 Sept 23 11:25 PM. 12 Sept

भारत ने श्रीलंका को 41 रन से रौंदा

सुपर चार मुकाबले में भारत ने एक लो स्कोरिंग मैच में श्रीलंका को 41 रनों से रौंद दिया है. इस जीत के लिए भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गयी है. अब पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वही फाइनल में पहुंचेगी. भारत ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रनों का मामूली स्कोर बनाया. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 43 रन देकर चार विकेट लिए. श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने नाबाद 42 जबकि धनंजय डिसिल्वा ने 41 रन बनाए हैं. वेलालगे ने इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया. उन्होंने पांच शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया. भारत दसवीं बार फाइनल में पहुंचा है.

4:27 AM. 13 Sept 23 10:57 PM. 12 Sept

IND vs SL LIVE: श्रीलंका को 9वां झटका, रजिथा एक रन बनाकर आउट

कुलदीप यादव ने 42वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका को 9वां झटका दिया. कुलदीप ने रजिथा को एक रन पर आउट कर अपना तीसरा शिकार बनाया. रजिथा ने 12 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक रन बनाया. दूसरी ओर वेल्लालागे 46 गेंदों में 42 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

4:27 AM. 13 Sept 23 10:57 PM. 12 Sept

IND vs SL LIVE: श्रीलंका को 8वां झटका, तीक्षण दो रन बनाकर आउट

हार्दिक पांड्या ने 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका को 8वां झटका दिया. उन्होंने तीक्षणा को 2 रन पर अपना पहला शिकार बनाया. तीक्षणा के आउट होने के बाद क्रीज पर कसुन रजिथा नये बल्लेबाज आये हैं. वेल्लालागे इस समय भी 42 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

4:27 AM. 13 Sept 23 10:57 PM. 12 Sept

IND vs SL LIVE: 40 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 170 रन

40 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 170 रन बना लिया है. इस समय तीक्षणा और वेल्लालागे बल्लेबाजी कर रहे हैं. वेल्लालागे 44 गेंदों में 41 रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:27 AM. 13 Sept 23 10:57 PM. 12 Sept

IND vs SL LIVE: श्रीलंका को 7वां झटका, धनंजय डिसिल्वा 41 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 38वें ओवर की तीसरी गेंद पर 7वां झटका लगा. रविंद्र जडेजा ने धनंजय डिसिल्वा को अपना दूसरा शिकार बनाया. धनंजय ने 66 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाये. वेल्लालागे इस समय 40 गेंदों में 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

3:47 AM. 13 Sept 23 10:17 PM. 12 Sept

IND vs SL LIVE: डिसिल्वा और वेलालेग की जोड़ी जमी

श्रीलंका के बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा और वेलालेग की जोड़ी क्रीज पर जम गयी है. भारतीय गेंदबाज उनकी जोड़ी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. भारत के लिए इस जोड़ी का टूटना काफी जरूरी है. श्रीलंका के छह बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. टीम ने 150 का स्कोर भी पार कर लिया है. भारत को जीतने के लिए चार और विकेट चटकाने ही होंगे.

मुख्य बातें

IND vs Sri Lanka Highlights: एशिया कप सुपर चार के मुकाबले में भारत ने मंगलवार को श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया है. एक लो स्कोरिंग मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और श्रीलंका को 172 रनों पर समेट दिया. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने खराब बल्लेबाजी के बीच 213 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 53 रनों की पारी खेली. विराट कोहली और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए. इस जीत के बाद भारत शान से एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है. अब पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वह फाइनल में प्रवेश करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >